फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'शहजादा', पहले हफ्ते में कर सकी महज इतनी कमाई

Thu, 23 Feb 2023 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Feb 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shehzada Box Office Collection Day Seven Kartik Aaryan Kriti Sanon  Paresh Rawal First week Film Earnings
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। उनकी पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि एक्टर की यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर जबर्दस्त प्रदर्शन करेगी। हालांकि, शहजादा के अब तक के कलेक्शन काफी निराशाजनक रहे हैं। आइए जानते हैं कि पहले हफ्ते में फिल्म ने कितना बिजनेस कर लिया है।


Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!

Shehzada Box Office Collection Day Seven Kartik Aaryan Kriti Sanon  Paresh Rawal First week Film Earnings
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा की रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी। इस फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक को कॉमेडी के साथ एक्शन करते देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आ सकी। रोहित धवन के निर्देशन में बनी शहजादा अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का रीमेक है। इस फिल्म ने दक्षिण भारत में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन हूबहू कॉपी होने की वजह से शहजादा को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया।
Celebs: जब इन स्टार्स को पसंद नहीं आई फैंस के साथ बदतमीजी, लगा दी थी अपने बॉडीगार्ड की क्लास

Shehzada Box Office Collection Day Seven Kartik Aaryan Kriti Sanon  Paresh Rawal First week Film Earnings
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शहजादा ने महज छह करोड़ बटोरे थे। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में खास सुधार देखने को नहीं मिला था। शनिवार को फिल्म का बिजनेस छह करोड़ 65 लाख का रहा था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ 55 लाख,चौथे दिन दो करोड़ 25 लाख, पांचवें दिन एक करोड़ 85 लाख और छठवें दिन एक करोड़ 60 लाख का कारोबार किया था। 
Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehzada Box Office Collection Day Seven Kartik Aaryan Kriti Sanon  Paresh Rawal First week Film Earnings
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को एक करोड़ 40 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म के एक हफ्ते का कुल कारोबार अब 27.30 करोड़ हो गया है। अगर देखा जाए तो भूल भुलैया 2 की तुलना में फिल्म के ये आंकड़े बेहद कम हैं। इतनी कम कमाई के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फिल्म के लिए 50 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करना भी मुश्किल होगा।
Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधीं 'फोर मोर शॉट्स' फेम मानवी गगरू, सामने आईं तस्वीरें

विज्ञापन
Shehzada Box Office Collection Day Seven Kartik Aaryan Kriti Sanon  Paresh Rawal First week Film Earnings
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इस फिल्म के बाद सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है। इसके अलावा वह हंसल  मेहता की कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed