{"_id":"62dac3fd16e26b55434cd901","slug":"shehzada-vs-rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-box-office-prediction-day-1-know-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehzada Vs Rocky: बॉक्स ऑफिस पर अगले साल एक-दूसरे से भिड़ेंगे रणवीर-कार्तिक, जानें किसके हाथ लगेगी बाजी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehzada Vs Rocky: बॉक्स ऑफिस पर अगले साल एक-दूसरे से भिड़ेंगे रणवीर-कार्तिक, जानें किसके हाथ लगेगी बाजी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:06 PM IST
सार
साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। सिने जगत में अपनी इस पहचान को हासिल करने के लिए अभिनेता ने लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन
1 of 5
kartik aryan, ranveer singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। सिने जगत में अपनी इस पहचान को हासिल करने के लिए अभिनेता ने लंबा सफर तय किया है। हाल ही में भूल भुलैया की अपार सफलता के बाद अभिनेता अपनी अगली फिल्म शहजादा की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। कार्तिक की यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर तेलुगू ब्लॉकबस्टर अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। यह फिर अगले साल 23 फरवरी को रिलीज की जाएगी।
2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक की यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ टक्कर लेती नजर आने वाली है। करण जौहर अपनी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर गली बॉय के सितारों रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को एक साथ वापस ला रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस बड़े पर्दे पर एक बार फिर रणबीर और आलिया को देखने के लिए बेताब है। वहीं, दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा भी बीच कुछ समय से सुर्खियों में है और फैंस इसके लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2 को मिली सफलता के बाद अब कार्तिक से काफी उम्मीदें जुड़ गई है। लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी स्टार पावर अब लोगों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगी। घरेलू बाजार में ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु के हिंदी रीमेक को लेकर बहुत अधिक संभावना है कि यह फिल्म हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गली बॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी ओर रणवीर सिंह भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखते हैं। उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करती है। साल 2018 में आई सिंबा हो या 2019 में आई गली बॉय दोनों ने कमाई के मामले में पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि रणवीर सिंह भी भीड़ खींचने में काफी माहिर है। हालांकि, उनकी पिछली दो फिल्मों के प्रदर्शन के बाद उम्मीदें थोड़ी कम होती भी दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर सिंह और कार्तिक आर्यन की यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। साथ ही सभी यह जानने को भी बेताब है कि दोनों में से कौन सी फिल्म में पहले दिन शानदार ओपनिंग का खिताब अपने नाम करती है। करण जौहर की बात करें तो फिल्म मेकर छह साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ए दिल है मुश्किल को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा उनकी फिल्म गली बॉय में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।