प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 अक्तूबर) को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को कोरोना वायरस की महामारी से बचने और सभी सावधानियां बरतने की सलाह दी। पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद देश और फिल्मी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उनके भाषण की तारीफ भी की है।
पीएम मोदी के राष्ट्र के संबोधन पर इस फिल्म निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने भी पीएम मोदी के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेखर कपूर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर राष्ट्र के नाम पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ की है।
शेखर कपूर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी की जनता से हार्दिक अपील कोविड-19 के खिलाफ पहरे को बनाए रखने के लिए। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, खासतौर पर आने वाले त्योहार के सीजन में। हम सब इंफेक्शन के खिलाफ योद्धा है, संदेश को फैलाओ, कोरोना को नहीं, हम जीत जाएंगे।'
Heartfelt appeal by the Hon PM of our Nation @narendramodi .. to keep our guard up against #COVID19 , wear a mask and keep social distancing. Especially in coming Festive Nation. We are all warriors against against the infection. Spread the message, not the infection. We will win
सोशल मीडिया पर शेखर कपूर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन भले खत्म हो गया है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को सफलता नहीं मिल जाती, तब तक लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत आज संभली हुई स्थिति में है और किसी भी सूरत में इसे बिगड़ने नहीं देना है। जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। इस दौरान उन्होंने मास्क पहनने की सलाह देते हुए कहा कि दो गज की दूरी और समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना बेहद आवश्यक है। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि वायरस भी खत्म हो गया है, ऐसे में हमें सतर्क रहने की विशेष जरूरत है।
पढ़ें: फिल्मों में सह कलाकारों के तौर पर मशहूर हुईं हिमानी शिवपुरी, जानें उनके बारे में खास बातें
