बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी खराब रहा और लगातार एक के बाद एक दुखद खबरें सुनने को मिली। तो वहीं साल 2021 में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पिछले हफ्ते अभिनेता संदीप नाहर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संदीप नाहर ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने भी लोगों को हैरान कर दिया था। अब अभिनेता शेखर सुमन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान और अभिनेता संदीप नाहर की मौत के बीच संबंध होने का जिक्र किया है।
शेखर सुमन ने सुशांत, दिशा और संदीप नाहर की मौत पर उठाए सवाल, कहा- क्या सिर्फ संयोग है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई सवाल खड़े किए थे और वो लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। तो वहीं अब अभिनेता ने ट्वीट किया और लिखा, 'सुशांत के दोस्त संदीप नाहर ने भी आत्महत्या कर ली। यह बेहद अजीब बात है, दिशा और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े दो और दोस्त भी पहले ही अपनी जिंदगी खत्म कर चुके हैं। क्या इन सबके बीच कोई कॉमन लिंक या डोर है? या यह सिर्फ एक संयोग है? विचार करने लायक बात है।' शेखर सुमन के इस ट्वीट पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक बार फिर से जांच की मांग उठा रहे हैं।
Sushant's friend Sandeep Nahar also committed https://t.co/ko79Vk5wUR's strange,Disha and two more of SSR's friends also connected with him, had earlier ended their lives.. Is there a common link or thread??Or is it just a coincidence?Point to ponder.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) February 18, 2021
बता दें कि पिछले हफ्ते अभिनेता संदीप नाहर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने एक वीडियो सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि वो करीब दो साल से ट्रॉमा से गुजर रहे हैं।
संदीप नाहर के पिता ने उनकी पत्नी और सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच चल रही है। बता दें कि संदीप नाहर ने फिल्म 'एमएस धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर अनुपम खेर, अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया।
तो वहीं साल 2020 में 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी। इसके पहले अभिनेती की पूर्व प्रबंधन दिशा सालियान ने 14वें माले के फ्लैट से कूदकर अपनी जान दे दी थी।