सब्सक्राइब करें

एडल्ट वीडियो केस में शर्लिन चोपड़ा की गिरफ्तारी पर रोक, 22 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Feb 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Sherlyn chopra adult video case Bombay high court will hear on 22 february
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा एडल्ट वीडियो केस की वजह से सुर्खियों में हैं। उन पर फ्री पॉर्न वेबसाइट्स पर अश्लील वीडियो पब्लिश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की थी। अब इस मामले में 22 फरवरी को सुनवाई होगी। तब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है।

Trending Videos
Sherlyn chopra adult video case Bombay high court will hear on 22 february
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा पर आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने पहले मुंबई सेशन कोर्ट की ओर रुख किया था लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद शर्लिन बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn chopra adult video case Bombay high court will hear on 22 february
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 22 फरवरी तय की है। सोमवार तक शर्लिन चोपड़ा को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कोर्ट में पुलिस ने भी ये आश्वासन दिया है कि सोमवार तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। शर्लिन चोपड़ा पर लगे आरोपों के बाद उनका कहना है कि वे दो कंपनियों की डायरेक्ट हैं और एडल्ट वेबसाइट के लिए वीडियो बनाती हैं।

Sherlyn chopra adult video case Bombay high court will hear on 22 february
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन कहती हैं कि शिकायतकर्ता को यह समझ नहीं आया है कि सब्सक्रिप्शन बेस्ड वेबसाइट्स से वीडियो डाउनलोड करते हैं, वॉटरमार्क हटाते हैं और फ्री उपलब्ध कराते हैं। यह उनका उत्पीड़न है और यह वह सालों से झेलती आ रही है। शर्लिन इसे अपनी निजता का हनन बताती हैं।

विज्ञापन
Sherlyn chopra adult video case Bombay high court will hear on 22 february
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

क्या है पूरा मामला
पिछले साल रिटायर्ड कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर मधुकर केनी ने शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मधुकर सेनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब भी सर्च इंजन पर शर्लिन का नाम लिखा जाता है अश्लील कंटेट आता है। इसी आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

‘छुपाना भी नहीं आता..’ फेम अभिनेता ने बाल कलाकार के तौर पर किया था डेब्यू, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed