सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि संग सामने आई तस्वीरें, कुछ ऐसा था हंसता खेलता परिवार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 20 Feb 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
legendary actor vinod khanna photo with his first wife geetanjali and sons rahul khanna akshay khanna
विनोद खन्ना, गीतांजलि, राहुल खन्ना, अक्षय खन्ना - फोटो : Social media

बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की एक तस्वीर सामने आई है जो खूब पसंद की जा रही है।अभिनेता के हंसते खेलते परिवार की ये तस्वीर लोगों के मन को छू गई है। इस फोटो में विनोद खन्ना अपनी पहली पत्नी गीतांजलि के संग दिख रहे हैं। साथ ही उनके दोनों बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें विनोद अपने खुशहाल परिवार को लिए बैठे हैं।

Trending Videos
legendary actor vinod khanna photo with his first wife geetanjali and sons rahul khanna akshay khanna
विनोद खन्ना, गीतांजलि, राहुल खन्ना, अक्षय खन्ना - फोटो : Social media

एक जमाना था जब सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर जैसे तमाम दिग्गजों के आगे अपने बल बूते किसी अभिनेता के लिए जगह बनाना और टिक पाना काफी मुश्किल था। लेकिन विनोद खन्ना ने इस धारणा को बदला। उन्होंने कड़े मुकाबले की जगह बॉलीवुड में अपने स्टाइल में जगह बनाई और छाप भी छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
legendary actor vinod khanna photo with his first wife geetanjali and sons rahul khanna akshay khanna
विनोद खन्ना, गीतांजलि, राहुल खन्ना, अक्षय खन्ना - फोटो : Social media

दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना में सबको मोह लेने की एक कला थी। उनकी आकर्षक छवि के कारण हर कोई दीवाना था। खासकर महिला फैंस के मामले में तो वे काफी आगे थे। विनोद ऐसी छवि के मालिक थे जो सभी उम्र लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखती थी। इस तरह वे इंडस्ट्री में 4 दशकों तक सराहे गए।

legendary actor vinod khanna photo with his first wife geetanjali and sons rahul khanna akshay khanna
Vinod Khanna - फोटो : Instagram

वहीं उनका निजी जीवन प्रोफेशनल जिंदगी के मुकाबले बेहद सादा था। लेकिन उनके जीवन में आए उतार चढ़ाव ने उनकी कहानी को भी एक फिल्म की तरह बना दिया। अब इतने सालों बाद लोग उनकी तस्वीर देखकर एक बार फिर से याद ताजा कर रहे हैं। इस फोटो में विनोद अपनी पहली पत्नी गीतांजलि के साथ दिख रहे हैं। यह वाकई काफी खास तस्वीर है क्योंकि इसमें विनोद की जिंदगी का हसीन पल कैद है।

विज्ञापन
legendary actor vinod khanna photo with his first wife geetanjali and sons rahul khanna akshay khanna
विनोद खन्ना, गीतांजलि, राहुल खन्ना, अक्षय खन्ना - फोटो : Social media

फोटो में अभिनेता हमेशा की तरह हैंडसम और फ्रेश नजर आ रहे हैं। उनकी शानदार हंसी तस्वीर को और जीवंत कर रही है। उन्होंने अपनी पसंदीदा पोल्का डॉट वाली शर्ट पहन रखी है। और ब्लू जींस के साथ इसे पेअरअप किया है। वहीं उनके बगल में बैठीं पत्नी गीतांजलि नारंगी और सफेद रंगों वाली प्यारी साड़ी पहने हुई हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं बीच में विनोद खन्ना के दो अनमोल रतन भी बैठे हैं- राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना। राहुल ने अपनी मां से मिलते जुलते रंग के कपड़े पहने हैं और अपनी गोद व बाहों में छोटे भाई अक्षय को लिए हुए हैं। अक्षय को सफेद रंग के कपड़े पहनाए गए हैं, जिसमें उनकी क्यूटनेस दिल जीत लेने वाली है। इनके चेहरे की मुस्कुराहट और खुशी इस फोटो को और भी आकर्षक बना रही है साथ ही परिवार को पूरा कर रही है। विनोद का अपनी पत्नी और परिवार के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed