सब्सक्राइब करें

कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना रणौत पर दिया था विवादित बयान, अब दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Feb 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh reaction on Sukhdev Panse remarks on actor Kangana Ranaut
कंगना रणौत, दिग्विजय सिंह - फोटो : instagram/kanganaranaut, ANI

कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने पिछले दिनों अभिनेत्री कंगना रणौत पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कंगना को 'नाचने गाने वाली' बताया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अभिनेत्री ने किसानों का अपमान किया है। जब इस पूरे मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।

Trending Videos
Congress leader Digvijaya Singh reaction on Sukhdev Panse remarks on actor Kangana Ranaut
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

दिग्विजय सिंह मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस विधायक के कंगना पर विवादित बयान के बारे में पूछा। पहले तो दिग्विजय सिंह कुछ देर सोचते रहे, फिर उन्होंने कहा कि 'ये कंगना कौन है?' इतना कहने के बाद दिग्विजय सिंह वहां से चले जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh reaction on Sukhdev Panse remarks on actor Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा था
कंगना रणौत को लेकर सुखदेव पांसे ने कहा था कि “एक ‘नाचने गाने वाली’ महिला हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और इसका विरोध करने के लिए अगर कांग्रेस कार्यकर्ता खडे़ होते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्च करती है। लोकतंत्र में विरोध करना सबका हक होता है, लेकिन केवल एक महिला के चक्कर में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है और उन पर झूठे केस लगाए हैं इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।“
 

Congress leader Digvijaya Singh reaction on Sukhdev Panse remarks on actor Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने भी दी प्रतिक्रिया
सुखदेव पांसे के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें 'बेवकूफ' बताया। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडिया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गए हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं।‘

विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh reaction on Sukhdev Panse remarks on actor Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं कंगना
कंगना इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं जहां वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। खबरें थी कि कांग्रेस के कुछ नेता शूटिंग को रोकने के लिए आंदोलन की धमकी दे रहे थे। कंगना को जब यह पता चला था तब भी उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed