{"_id":"6030a4f0cc3b95530c24c6fa","slug":"flashback-baazigar-fame-actor-siddharth-ray-died-at-the-age-of-40","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘छुपाना भी नहीं आता..’ फेम अभिनेता ने बाल कलाकार के तौर पर किया था डेब्यू, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘छुपाना भी नहीं आता..’ फेम अभिनेता ने बाल कलाकार के तौर पर किया था डेब्यू, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा
90 के दशक की हिट फिल्म बाजीगर में 'छुपाना भी नहीं आता' गाने में नजर आए अभिनेता सिद्धार्थ रे तो आपको याद ही होंगे। फिल्म में उन्होंने काजोल के दोस्त और इंस्पेक्टर करण सक्सेना का रोल किया था। उन पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। हालांकि उनकी जिंदगी के बारे में कम ही लोगों को पता है तो चलिए फ्लैशबैक स्टोरी में बताते हैं आपको सिद्धार्थ रे से जुड़ी खास बातें।
2 of 5
सिद्धार्थ रे
- फोटो : बाजीगर
सिद्धार्थ रे का जन्म मराठी-जैन परिवार में मुंबई में हुआ। उनके नाना निर्माता-निर्देशक और अभिनेता वी शांताराम थे जो कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले दौर के बड़े नाम थे। सिद्धार्थ बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। वी शांताराम को भी जल्द ही इस बात का एहसास हो गया कि उनमें अभनेता बनने के लिए बहुत प्रतिभा है।
3 of 5
सिद्धार्थ रे
- फोटो : यूट्यूब
वी शांताराम ने 1977 में एक मराठी फिल्म चानी बनाई, जिसमें सिद्धार्थ ने पहली बार काम किया। मराठी फिल्मों में सिद्धार्थ को काम तो मिल गया लेकिन हिंदी फिल्मों के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 1980 में सिद्धार्थ ने पहली हिंदी फिल्म थोड़ी सी बेवफाई की। इसमें शबाना आजमी और राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। वहीं टीनएजर कपल की भूमिका में सिद्धार्थ और पद्मिनी कोल्हापुरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ रे
- फोटो : बाजीगर
सिद्धार्थ का असली नाम सुशांत रे था लेकिन हिंदी फिल्मों में डेब्यू से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया। इसके बाद उन्होंने गंगा का वचन, वंश, युद्धपथ, परवाने, बाजीगर, मिलिट्री राज, बिच्छू, पिता, जानी दुश्मन: एक अनोखी प्रेम कहानी और चरस: अ ज्वॉइंट ऑपरेशन जैसी फिल्में कीं।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ रे
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थ ने अभिनेत्री शादी प्रिया से शादी की, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। दोनों के दो बेटे हुए। सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिदंगी बिता रहे थे लेकिन इसी बीच वह दुनिया छोड़कर चले गए। महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।