{"_id":"6030a85eb831fc0e9f1c3a3a","slug":"patralekha-paul-birthday-special-lesser-known-facts-about-actress-might-soon-tie-knot-with-rajkumar-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Patralekha Paul Birthday: बेटी को सरकारी अफसर बनाना चाहते थे पत्रलेखा के पिता, बन गईं हीरोइन, राजकुमार राव संग जल्द करेंगी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Patralekha Paul Birthday: बेटी को सरकारी अफसर बनाना चाहते थे पत्रलेखा के पिता, बन गईं हीरोइन, राजकुमार राव संग जल्द करेंगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिटी लाइट्स, लव गेम्स, बदनाम गली जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा 20 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। मेघालय के शिलॉन्ग में जन्मीं अभिनेत्री पत्रलेखा फिल्मों के साथ साथ अभिनेता राजकुमार राव के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। पत्रलेखा एक अभिनेत्री हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में उनके फैंस ज्यादा बातें नहीं जान पाते हैं। तो चलिए पत्रलेखा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Instagram
पत्रलेखा की दादी कवियित्री थीं और उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट। पत्रलेखा के पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी CA बने, लेकिन पत्रलेखा का मन शुरू से ही अभिनय की ओर था। पत्रलेखा ने अपनी पढ़ाई द असम वैली बोर्डिंग स्कूल से की। अपने स्कूल से लेकर कॉलेज के दिनों तक पत्रलेखा हमेशा प्ले और स्टेज शो में हिस्सा लिया करती थीं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वो अभिनय के लिए भी कोशिश करती थी। इसी दौरान उन्हें टीवी एड में काम करने का मौका भी मिल गया।
पत्रलेखा को ब्लैकबेरी, टाटा डोकोमो और कई विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। टीवी एड से करियर शुरू करने वाली पत्रलेखा को पहली फिल्म मिली 'सिटी लाइट्स'। इस फिल्म से सिर्फ पत्रलेखा का फिल्मी करियर ही नहीं बल्कि उनकी प्रेम कहानी की भी शुरूआत हुई। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था और आज तक वो उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव
- फोटो : Instagram
पत्रलेखा और राजकुमार करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और इनके प्यार के किस्से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज की दुनिया में जहां प्यार के रिश्तों को बदलने में जरा देर नहीं लगती उस वक्त में भी पत्रलेखा और राजकुमार एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। राजकुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि राजकुमार के साथ उनका भविष्य क्या होगा, लेकिन वो बस इतना जानती हैं कि राजकुमार राव के साथ होना ही उनके लिए काफी है।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में उन्होंने राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अभिनेता को पहली बार फिल्म 'एलएसडी' में देखा था। उन्हें लगा कि वो स्क्रीन पर जैसे दिख रहे हैं असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं। दूसरी तरफ राजकुमार राव ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था और उन्हें देखते ही लगा था कि वो उनसे शादी कर लेंगे। फिलहाल फैंस भी उनकी शादी की खबर सुनने के इंतजार कर रहे हैं, अब देखना है कि ये कपल अपनी शादी की खुशखबरी कब सुनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।