जाने माने न्यूज चैनल ने अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के आत्महत्या करने की झूठी खबर चला दी थी। इस खबर को देखकर उनका परिवार सदमे में चला गया था और शेखर सुमन लगातार अपने बेटे से संपर्क करने लगे थे। बाद में पता चला कि अध्ययन सुरक्षित हैं और वो दिल्ली में हैं। न्यूज चैनल द्वारा चलाई गई झूठी खबर पर अभिनेता भड़क गए हैं और उन्होंने चैनल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
बेटे की 'आत्महत्या' की झूठी खबर पर शेखर सुमन का बयान और कुणाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पांच खबरें
न्यायपालिका के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद ट्वीट को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार को चार हफ्तों के लिये टाल दी गई। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी की एक पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा कामरा के हलफनामे पर जवाब दायर करने के लिए समय मांगे जाने के बाद यह निर्देश दिया। कामरा मामले में एक याचिका विधि छात्र श्रीरंग कातनेश्वरकर और अन्य ने दायर की है।
स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत, चार हफ्ते के लिए टली सुनवाई
हर फिल्म निर्देशक अपनी फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड जीतते हुए देखना चाहता है और जब ये सपना पूरा होता है। तब निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ निर्देशक नीला माधब पांडा की फिल्म 'कलिरा अतिता' के साथ हुआ है। उड़िया फिल्म 'कलीरा अतीता' (Kalira Atita) ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गई है।
एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 की जनरल कैटेगरी में पहुंची उड़िया फिल्म 'कलिरा अतिता', निर्देशक ने कहा- शुक्रिया
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर के बीच अक्सर ट्विटर पर बहस छिड़ी रहती है। दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहतीं। बीते दिनों कांग्रेस विधायक ने कंगना पर विवादित बयान दिया था जिस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस विधायक और कंगना रणौत विवाद में कूदीं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर दोनों को सुनाई खरी खोटी
टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने के बाद पहली बार कॉमेडियन कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दिए। उन्हें एक शख्स लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया पर कपिल के व्हीलचेयर पर बैठने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं।
व्हीलचेयर पर बैठे कपिल शर्मा को देख फोटोग्राफर्स ने पूछा हालचाल, कॉमेडियन ने डांटते हुए किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल
कमेंट
कमेंट X