सुशांत सिंह राजपूत केस की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस बीच मामले में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाए। इस पर शेखर सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, अब शेखर सुमन ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के निधन के बाद शेखर सुमन ट्विटर पर लगातार सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं। सुशांत के पिता के इस कदम पर शेखर सुमन ने खुशी जताई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक अच्छी खबर आ रही है, सुशांत के परिवार के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस मुंबई आ गई है।'
Good news coming in..Presumably,The cops from Patna are in Bombay already after an FIR has been filed by Sushanr's family and a SIT has been formed to investigate the matter. #CBICantBeDeniedForSSR#justiceforsushanthforum
अपने एक अन्य ट्वीट में शेखर सुमन ने लिखा कि 'रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ 306, 340, 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।' इसके साथ शेखर सुमन ने कहा कि जो भी इसके दोषी है उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
Case filed against Rhea and her family under section 306 for abetment to suicide..also section 340 and 342.#CBICantBeDeniedForSSR #nationwantssushanttruth Nab the culprits Hang them.Hang the bloody murderers.Simple..Forget the debates.Forget the discussions.We have had enough till our eyebrows.
इससे पहले शेखर सुमन बॉलीवुड में गुटबाजी और खेमेबाजी पर निशाना साधते आए हैं। एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है। उनकी वजह से आउटसाइडर्स के लिए काम करना बहुत मुश्किल है। शेखर ने ये भी कहा कि उनके बेटे को भी इस गैंग ने निशाना बनाया और शुरुआती सफलता के बावजूद उससे फिल्में छीन ली गईं।
वहीं सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस का गुस्सा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ फूट पड़ा है। अभिनेता के निधन के बाद रिया ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। अब जब उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई है तो उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।