फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पढ़ाई के दौरान मिला शहनाज ट्रेजरी को मॉडलिंग का ऑफर, शाहिद कपूर के साथ किया था डेब्यू

Tue, 29 Jun 2021 07:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
Shenaz Treasury's Birthday: Where Is 'Ishq Vishq' Fame Actor Now
शहनाज ट्रेजरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'इश्क विश्क' से अमृता राव और शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहिद और अमृता के अलावा एक और अभिनेत्री भी थीं जिन्होंने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये अभिनेत्री थीं शहनाज ट्रेजरीवाला। बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और ट्रैवल राइटर शहनाज ट्रेजरी का जन्म 29 जून, 1981 को मुंबई में हुआ था। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन पर एक फोटोग्राफर की नजर पड़ी और मॉडलिंग करने का मौका मिल गया। इसके बाद एमटीवी नेटवर्क्स एशिया के एमटीवीज मोस्ट वॉन्टेड प्रोग्राम में वीडियो जॉकी का काम करने से पहले उन्होंने कुछ ऐड किए थे। 



पारसी फैमिली में जन्मी शहनाज ग्रैजुएशन करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। वहां उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर और फिल्म संस्थान से मेथड एक्टिंग की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने राइटिंग का कोर्स भी किया।

Shenaz Treasury's Birthday: Where Is 'Ishq Vishq' Fame Actor Now
शहनाज ट्रेजरीवाला - फोटो : Social Media
शहनाज के पिता मरीन इंजीनियर थे। शहनाज में अपनी पढ़ाई मुंबई और न्यूयॉर्क से की थी। फिल्मों में आने से पहले ही वो टेलीविजन पर काफी नाम कमा चुकी थीं। शहनाज का पेप्सी का ऐड काफी मशहूर हुआ था। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले साल 2001 में शहनाज ने तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' में काम किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा। 
Shenaz Treasury's Birthday: Where Is 'Ishq Vishq' Fame Actor Now
शहनाज ट्रेजरीवाला - फोटो : Social Media

फिल्म में वो सेंकड लीड में थीं लेकिन शहनाज को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के बाद शहनाज 'डेल्ही बेली', 'रेडियो' और 'लव का दी एंड' 'आगे से राइट' जैसी कई और हिंदी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि इन फिल्मों से उनका करियर का चल नहीं पाया और वो यूएस चली गईं। शहनाज वहां पर जाकर एक ट्रेवल व्लॉगर बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shenaz Treasury's Birthday: Where Is 'Ishq Vishq' Fame Actor Now
शहनाज ट्रेजरीवाला - फोटो : Social Media

शहनाज को राइटिंग का शौक है। उन्होंने कई ब्रांड के लिए ट्रैवल आर्टिकल भी लिखे हैं। इसके अलावा, उन्होंने ट्रैवल शोज भी होस्ट किए हैं। उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'लव का द एंड' का स्क्रीनप्ले लिखा है। इसके साथ ही शहनाज ने फिल्म 'डेल्ही-बेली', 'मैं और मिस्टर राइट', 'हम-तुम', 'उमर', 'आगे से राइट', 'रेडियो' 'वन लाइफ टू लिव' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।शहनाज में यूएस में कई सीरियल्स में भी काम किया।

विज्ञापन
Shenaz Treasury's Birthday: Where Is 'Ishq Vishq' Fame Actor Now
शहनाज ट्रेजरीवाला - फोटो : Social Media

जब शहनाज न्यूयॉर्क में थीं तो वहां उन्हें अमेरिकन शो 'वन लाइफ टू लिव' में बड़ा रोल मिला। इस शो के साथ वो तीन साल जुड़ी रहीं। इसके बाद 2015 में शहनाज अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा 'ब्राउन नेशन' से जुड़ गईं। हालांकि साल 2017 में शहनाज एक बार फिर से बॉलीवुड में नजर आईं। शहनाज टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed