सब्सक्राइब करें

Sherlyn Chopra: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 02 Nov 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn chopra gives reply to rakhi sawant call her bald Salman Khan Bigg Boss 16 contestant sajid khan case
राखी सावंत,शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही एक बार फिर #MeToo कैंपेन ने हवा पकड़ ली है। साजिद को शो से बाहर करने के लिए कई बार प्रयास किए गए। इतना ही नहीं बहुत सी अभिनेत्रियों ने साजिद के बारे में मीडिया के सामने आकर कई खुलासे भी किए। इनता ही नहीं उन्होंने साजिद पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है, लेकिन अभिनेत्री का दावा है कि मुंबई पुलिस ने साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज करने को लेकर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है। शर्लिन के इस बयान के बाद राखी सावंत साजिद खान की सपोर्ट में बोलती नजर आई थीं। जहां बीते दिनों राखी ने शर्लिन का मजाक उड़ाया था, वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sherlyn chopra gives reply to rakhi sawant call her bald Salman Khan Bigg Boss 16 contestant sajid khan case
राखी सावंत, साजिद खान, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने शर्लिन का उड़ाया था मजाक
शर्लिन चोपड़ा के साजिद खान को लेकर दिए गए बयानों और आरोपों के बाद पिछले दिनों राखी सावंत ने पैपराजी के सामने अभिनेत्री का खूब मजाक बनाया था। राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए दावा किया था कि, 'पुलिस क्यों देगी साथ जब साजिद दोषी है ही नहीं। उसके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी, कोर्ट ने साजिद खान को सजा-ए-फांसी या काला पानी की सजा नहीं दी। तुम मेकअप चार किलो का लगाकर, साड़ी पहन कर, मीडिया के सामने दूसरों पर दोष लगाती हो। शर्म नहीं आती है तुम्हें? चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जाती तुम?'
शाहरुख खान के जन्मदिन पर केआरके ने ट्वीट कर खुद को बताया सबसे बड़ा मूवी स्टार, सोशल मीडिया यूजर ने लगा दी क्लास

Sherlyn chopra gives reply to rakhi sawant call her bald Salman Khan Bigg Boss 16 contestant sajid khan case
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने राखी की निजी जिंदगी पर कसा तंज
राखी के इस बयान के बाद शर्लिन चोपड़ा ने उनपर पर पलटवार करते हुए ड्रामा क्वीन को गंजा बुलाया है। जी हां शर्लिन ने वीडियो देखने बाद शर्लिन ने राखी की पर्सनल लाइफ पर पलटवार करते हुए कहा, 'आदिल से पहले उसके जितने भी बॉयफ्रेंड थे वो सब टाइमपास थे। राखी मेहनत नहीं करना चाहती है और इसलिए पूरे वक्त बस मीडिया के सामने बकबक करती रहती हैं।'  
Shahrukh Khan: बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn chopra gives reply to rakhi sawant call her bald Salman Khan Bigg Boss 16 contestant sajid khan case
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने राखी को बुलाया गंजा
शर्लिन का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। राखी की निजी जिंदगी पर तंज कसने के बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन को कुला चैलेंज देते हुए कहा, 'अगर हिम्मत है तो आकर मेरे सामने खड़ी होकर दिखाओ। राखी सावंत 31 किलो का मेकअप करती हैं और अपने गंजेपन को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं।' अब शर्लिन की ऐसी प्रतिक्रिया के बाद देखते हैं दोनों अभिनेत्रियों के बीच का यह मामला कितना गर्माता है।
Shahrukh Khan: जन्मदिन से पहले शाहरुख को लगा झटका! मुंबई की सड़कों से ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed