फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shibani Dandekar Birthday: बेहतरीन वीजे, सिंगर और एक्ट्रेस हैं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड, जानिए शिबानी दांडेकर के बारे में दिलचस्प बातें

Wed, 26 Aug 2020 02:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Shibani Dandekar Birthday: Lesser Known Facts About Farhan Akhtar Girlfriend singer actress
शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter- @shibanidandekar

पेशे से एक्ट्रेस, सिंगर और टीवी पर्सनालिटी शिबानी दांडेकर का 27 अगस्त को जन्मदिन होता है। शिबानी का जन्म साल 1980 में पुणे में हुआ था। उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन में बतौर एंकर अपना करियर शुरू किया। भारत लौटने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई। शिबानी ने गायक के रुप में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई टीवी शोज होस्ट किए हैं। चलिए शिबानी के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी शानदार तस्वीरें और बताते हैं उनके बारे में खास बातें....

Shibani Dandekar Birthday: Lesser Known Facts About Farhan Akhtar Girlfriend singer actress
शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter- @shibanidandekar

शिबानी का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। शिबानी अपनी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी बहन अनुषा दांडेकर हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री और गायिका हैं। शिबानी को भी संगीत का शौक है। उनका एक म्यूजिक बैंड भी है। जिसका नाम डी-मेजर है। शिबानी का पूरा बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता।

Shibani Dandekar Birthday: Lesser Known Facts About Farhan Akhtar Girlfriend singer actress
शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter- @shibanidandekar

शिबानी, रॉय, टाइमपास, नूर, सुल्तान, शानदार, भावेश जोशी समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शिबानी, फरहान अख्तर के साथ रिलेशन में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं और जल्द शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shibani Dandekar Birthday: Lesser Known Facts About Farhan Akhtar Girlfriend singer actress
शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर - फोटो : Instagram- shibanidandekar

शिवानी ने साल 2018 में फरहान के साथ तस्वीर साझा कर इस रिश्ते का एलान किया था। बता दें कि फरहान अख्तर पहले से शादीशुदा हैं और उन्होंने अपनी पहली पत्नी अधूना भबानी के साथ 16 साल पुरानी अपनी शादी तोड़कर तलाक ले लिया था। 

विज्ञापन
Shibani Dandekar Birthday: Lesser Known Facts About Farhan Akhtar Girlfriend singer actress
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram-shibanidandekar

फिल्मों के अलावा शिबानी ने फिल्म 'टाइमपास' के एक हिट आइटम नंबर 'हाय पोली सजुक तुपटली' किया। उनके इस डांस नंबर को फैंस ने काफी पसंद किया। जिसके बाद उन्होंने मराठी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और मराठी फिल्म में आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed