{"_id":"62d69ee7ace40202b34d8a6a","slug":"shiksha-mandal-web-series-gauhar-khan-gulshan-devaiah-and-pawan-malhotra-will-play-lead-roles-in-this-mx-player-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiksha Mandal: गौहर खान का नया ओटीटी धमाका, गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा संग करेंगी इस साजिश का पर्दाफाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shiksha Mandal: गौहर खान का नया ओटीटी धमाका, गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा संग करेंगी इस साजिश का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shiksha mandal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज ‘आश्रम’, ‘मत्स्य कांड’ और कैंपस डायरीज देने के बाद अब एमएक्स प्लेयर ने देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे घोटालों का पर्दाफाश करने की योजना बनाई है। ओटीटी ने एक नई वेब सीरीज का मंगलवार को एलान किया। ‘शिक्षा मंडल’ नाम की ये वेब सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित हैं और देश में तेजी से पनप रहे शिक्षा माफिया की अंदरूनी साजिशों का खुलासा करने का दावा करती है।
2 of 4
गुलशन देवैया
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक एमएक्स प्लेयर की इस ओरिजनल सीरीज को निर्देशित करने का जिम्मा सैयद अहमद अफजल को मिला है जिनकी फिल्म ‘लाल रंग’ अपने समय की चर्चित फिल्म रही है। सैयद ने फिल्म ‘यंगिस्तान’ के लेखन में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी नई सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं गौहर खान। सीरीज में उनका साथ देने के लिए गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।
3 of 4
गौहर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ में गौहर खान एक दबंग पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं। गुलशन देवैया सीरीज में एक मेहनती युवा का किरदार निभा रहे हैं जो अपने परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक कोचिंग सेंटर चलाता हैं। पवन मल्होत्रा को फिल्म ‘सेटर्स’ के बाद फिर एक बार शिक्षा माफिया के मुखिया का रोल मिला है। इस सीरीज में भी वह शिक्षण संस्थाओं के प्रवेश आदि के लिए होने वाली काली करतूतों और गैरकानूनी हलचल के पीछे के मास्टर माइंड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौतम तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में ओटीटी के चीफ कंटेंट ऑफिसर, गौतम तलवार ने कहते हैं, “हमें अपनी आगामी सामाजिक थ्रिलर ‘शिक्षा मंडल’ का पहला लुक साझा करते हुए खुशी हो रही है। हम भारत की सबसे प्रामाणिक कहानियों को बताने की कोशिश करते रहे हैं। और हम चाहते हैं कि हमारे दर्शकों के लिए भी भरोसेमंद और वास्तविक कहानियों को देखने का एक अच्छा अनुभव मिल सके। ‘शिक्षा मंडल’ इसी कोशिश की हमारी अगली कड़ी है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।