फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Rao: हरिहरन ने सिंगर बनने के लिए किया प्रोत्साहित, शाहरुख खान से मिला जिंदगी के लिए बड़ा सबक

Fri, 11 Apr 2025 08:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 11 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Shilpa Rao Birthday: शिल्पा राव अब तक बॉलीवुड के नामी कलाकारों की फिल्मों में गाने गा चुकी हैं, कई अभिनेत्रियों की आवाज बन चुकी हैं। आज सिंगर शिल्पा राव का जन्मदिन (11 अप्रैल 1984) है। इस मौके पर सिंगर की करियर जर्नी पर एक नजर।

विज्ञापन
Shilpa Rao Birthday Singer Career Facts Work In Shah Rukh Khan Film Pathan
सिंगर शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao

शिल्पा राव का जन्म जमशेदपुर में हुआ, तेलुगू भाषी परिवार में जन्मी शिल्पा को बचपन से ही संगीत की शिक्षा मिली। पिता एस वेंकेट राव ने ही शुरुआती दौर में संगीत सिखाया। शिल्पा का जन्म का नाम अपेक्षा राव था, जिसे उन्होंने बदल दिया। शिल्पा नाम उन्हें पसंद आया क्योंकि यह कला से जुड़ाव महसूस करवाता था। जानिए, कैसे जमशेदपुर से निकलकर शिल्पा राव ने बॉलीवुड में बतौर सिंगर एक अलग जगह हासिल की।  


 
Shilpa Rao Birthday Singer Career Facts Work In Shah Rukh Khan Film Pathan
सिंगर शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao

शौक बन गया करियर 
पिता से संगीत की शिक्षा लेने के बाद शिल्पा राव को गायक हरिहरन से म्यूजिक की ट्रेनिंग मिली। फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में शिल्पा राव ने कहा, ‘जब मैं हरिहरन जी से संगीत सीख रही थी तो उन्होंने ही सिंगर बनने के लिए मेरे अंदर रुचि पैदा की। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।’ शिल्पा को संगीत के क्षेत्र में कई लोगों से प्रेरणा मिलती है, जिसमें मेहंदी हसन, पंडित निखिल बनर्जी, उस्ताद सुल्तान खान, बेगम अख्तर और फरीदा खानुम जैसी संगीत की शख्सियत शामिल हैं। इन लोगों ने शिल्पा की गायिका को बहुत प्रभावित किया है। 


 

Shilpa Rao Birthday Singer Career Facts Work In Shah Rukh Khan Film Pathan
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
जिंगल्स से की शुरुआत 
साल 2001 में शिल्पा राव जमशेदपुर से मुंबई पढ़ाई करने और संगीत में करियर बनाने आ गईं। इसी दौरान एक म्यूजिक टैलेंट हंट शो भी शिल्पा ने जीता। इसके बाद शंकर महादेवन ने उन्हें जिंगल्स में गाने का मौका दिया। तीन साल जिंगल्स गाने के बाद शिल्पा ने फिल्मों में गाना शुरू कर दिया। कॉलेज के दिनों में वह म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के संपर्क में आईं। मिथुन ने शिल्पा को फिल्म ‘अनवर’ में एक गाना ‘तोसे नैना…’ गाने का मौका दिया। इसके बाद सिंगर को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘एक अजनबी’ में गाने का मौका मिला। आगे चलकर कई बड़ी फिल्मों में गाने शिल्पा ने गाए। जिसमें ‘देव डी’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘देसी बॉयज’, ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘धूम 3’, ‘मिशन मंगल’ और ‘पठान’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Rao Birthday Singer Career Facts Work In Shah Rukh Khan Film Pathan
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
जब अमित त्रिवेदी के लिए बनीं मददगार  
शिल्पा राव जब शुरुआती दौर में करियर बना रही थीं तो उन्होंने अपने दोस्त अमित त्रिवेदी की मदद भी की। फिल्म ‘देव डी’ में शिल्पा को गाने का मौका मिला तो उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी को मिलवाया। अनुराग ने अमित को फिल्म का म्यूजिक बनाने का मौका दिया। फिल्म के गानों को, म्यूजिक को खूब सराहा गया। आज भी अमित बतौर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर बेहतरीन गाने बना रहे हैं, कमाल का म्यूजिक फिल्मों में दे रहे हैं। वह अकसर ही शिल्पा को अपनी फिल्मों में गाने का मौका देते हैं। शिल्पा राव सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही गाने नहीं गाती हैं, वह तेलुगू, तमिल भाषा की फिल्मों के लिए गाने गा चुकी हैं।   
विज्ञापन
Shilpa Rao Birthday Singer Career Facts Work In Shah Rukh Khan Film Pathan
शिल्पा राव ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में गाया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
शाहरुख से सीखा जिंदगी का सबक  
शिल्पा राव ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में ‘बेशर्म रंग…’ गाना गाया। साल 2023 में इस गाने को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के समय शिल्पा राव शाहरुख खान से मिली थी। वह शाहरुख खान से काफी इंप्रेस हुईं। अमर उजाला को ही दिए गए इंटरव्यू में शिल्पा बताती हैं, ‘स्क्रीनिंग के समय फिल्म से जुड़े कई लोग वहां थे। मैंने देखा कि शाहरुख खान जाकर सभी से मिल रहे हैं, बातें कर रहे हैं। शाहरुख के बारे में जो इमेज है कि वह लोगों को अच्छा महसूस कराते हैं। वह एकदम सच है क्योंकि इतना बड़ा स्टार होने के बाबजूद भी उनमें घमंड नहीं है। मैंने उनसे सीखा कि आप चाहे जिस भी जगह पहुंच जाएं लेकिन लोगों के साथ प्यार से पेश आना बेहद जरूरी है।’     



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed