{"_id":"5aadfa1e4f1c1bc3758b60bd","slug":"shilpa-sheety-breaks-down-after-remembering-sridevi-in-show-super-dancer-chapter-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा, श्रीदेवी को याद कर फूट फूट कर रोने लगीं शिल्पा शेट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा, श्रीदेवी को याद कर फूट फूट कर रोने लगीं शिल्पा शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Sheety
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और श्रीदेवी की बॉडिंग किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शिल्पा और श्रीदेवी के साथ कई और सेलिब्रिटीज पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे थे। शिल्पा इस समय डांस शो को जज कर रही हैं। शो के दौरान एक परफॉर्मेंस देखकर इस तरह से रोने लगी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
Shilpa Sheety
शिल्पा शेट्टी इस समय डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' को जज कर रही हैं।जिसमें उनके साथ अनुराग बसु और गीता मां हैं। शो की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या और शगुन ने श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसे देखने के बाद शिल्पा शेट्टी इतनी भावुक हो गई कि फूट फूट कर रोने लगी।
Shilpa and Sridevi
वहां मौजूद लोगों ने शिल्पा को संभाला। शिल्पा ने कहा - 'श्रीदेवी मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही हैं। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझती हूं कि मेरी वह दोस्त थीं। श्रीदेवी मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। इसके साथ ही शिल्पा ने शगुन और ऐश्वर्या को शुक्रिया कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Sheety
'सुपर डांसर चैप्टर 2' का सेमी फिनाले एपिसोड था जिसमें टाइगर और दिशा 'बागी 2' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इन दोनों ने शो के दौरान खूब मस्ती की और फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की। इस मौके पर दिशा ने काले रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं टाइगर भी कूल लग रहे थे।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
विज्ञापन
Tiger and Disha
इन दोनों एक्टर्स ने टॉप 5 कंटेस्टेंट के साथ मस्ती की। इसके साथ ही टाइगर ने कुछ स्टंट किए। 'बागी 2' फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'बागी' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ही तीसरी कड़ी यानी की 'बागी 3' का अनाउंसमेंट कर दिया गया है।