फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों की मदद करने पर सोनू सूद की मुरीद हुईं शिल्पा शेट्टी और कुब्रा सैत, कहा- 'मुझे आप पर बेहद गर्व है..'

Sat, 30 May 2020 04:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 30 May 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty and Kubra Sait praise Sonu Sood for helping migrant workers who affected by Coronavirus Lockdown
शिल्पा शेट्टी,सोनू सूद, कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के इस संकट में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हर जगह चर्चा में हैं। वह प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की हर स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। परेशान लोगों की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर हर कोई सोनू सूद की तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

Shilpa Shetty and Kubra Sait praise Sonu Sood for helping migrant workers who affected by Coronavirus Lockdown
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी प्रवासी मजदूरों की मदद करने पर सोनू सूद की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर सोनू सूद की तस्वीर साझा की और उनके लिए खास नोट भी लिखा। साथ ही अपने ट्वीट में शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'मुझे आप पर बेहद गर्व है सोनू सूद।' शिल्पा शेट्टी के अलावा वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी सोनू सूद की तारीफ की है। 

 

Shilpa Shetty and Kubra Sait praise Sonu Sood for helping migrant workers who affected by Coronavirus Lockdown
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

कुब्रा सैत ने सोनू सूद के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे रियल ऐज के सुपर हीरो को ढेर सारा प्यार। बुरे समय में सोनू सूद ही ऐसे हैं जो आपको खुश कर देते हैं। सलामत रहें आप साहब। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं बोल सकती हूं कि मैं आपको जानती हूं।' सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और कुब्रा सैत के दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty and Kubra Sait praise Sonu Sood for helping migrant workers who affected by Coronavirus Lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि प्रवासी मजदूरों की मदद को लेकर सोनू सूद ने अमर उजाला से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की मदद को लेकर कहा, ऐसा करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। हम करीब 15-16 हजार लोगों से मिल चुके हैं और अभी करीब हमारे पास 40-45 हजार लोगों की लिस्ट है। जब आप पहला कदम रखते हैं तो लोग आपसे धीरे- धीरे जुड़ने लगते हैं। ऐसे ही मेरे बहुत सारे दोस्त मेरे साथ जुड़े। किसी ने कहा कि वह आधी बस के मजदूरों की जिम्मेदारी उठा सकता है तो किसी ने उनके खाने की व्यवस्था कर दी'।

विज्ञापन
Shilpa Shetty and Kubra Sait praise Sonu Sood for helping migrant workers who affected by Coronavirus Lockdown
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता ने लोगों के मिल रहे सहयोग को लेकर कहा, 'इस तरह लोग हमसे जुड़ते चलते गए। दूसरे शहरों के लोग फोन करके बोलने लगे कि आप जहां भी हैं जिस शहर में है मजदूरों को खाना खिलाने का सहयोग करें। मैंने जब यह पहल शुरू की तो बहुत लोग और मेरे दोस्त आगे आए। उन्होंने मुझसे कहा कि वो भी मेरे साथ हैं। हर कोई मजदूरों की मदद करना चाहता था लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह कैसे मदद करें और हम लोगों ने विश्वास बनाया। इसी वजह से हम लोगों की मदद कर पा रहे हैं उन्हें घर पहुंचा पा रहे हैं।

पढ़ें: फैशन ब्रांड पर अपनी तस्वीर देखकर भड़कीं 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की अभिनेत्री, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed