{"_id":"58a42fa44f1c1ba340d857d4","slug":"shilpa-shetty-and-raj-kundra-company-is-bankrupt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी
Wed, 15 Feb 2017 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी ने शादी के बाद बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया। अब वो किसी शो को जज करतीं या छोटे-मोटे शोज करती नजर आती हैं। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा सारा ध्यान अपने फैमिली बिजनेस पर लगा रही हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है।
शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी
2 of 5
शिल्पा
शिल्पा और उनके पति राज ने मिलकर एक ऑनलाइन शॉपिंग चैनल की शुरुआत की थी। कुछ समय तक तो उनका ये बिजनेस अच्छा चला लेकिन फिर नोटबंदी की घोषणा हो गई। इसके चलते कंपनी को बहुत घाटा हुआ। इतना ही नहीं राज अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पाए।
शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी
3 of 5
शिल्पा
धीरे-धीरे कंपनी के हालात और बिगड़ गए। मिड डे की खबर के अनुसार, इसके चलते राज कुंद्रा ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी के कर्मचारी भी नाराज हैं। क्योंकि उनकी दो महीने की सैलरी अभी तक नहीं दी गई है। अब चैनल पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी
4 of 5
शिल्पा
शिल्पा और राज ने ऑनलाइन चैनल से पहले आईपीएल में भी हाथ आजमाया था। इसमें उन्हें थोड़ी कामयाबी मिली थी। लेकिन बेस्ट डील टीवी के बंद होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। शिल्पा ने पिछले दिनों रियलिटी शो सुपर डांसर को जज किया था।
विज्ञापन
शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी
5 of 5
शिल्पा
बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा रोमांटिक अंदाज में नजर आए। राज ने शिल्पा को रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन विश किया। राज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ राज ने कैप्शन लिखा- 'हैप्पी वैलेंटाइन डे माय लव शिल्पा शेट्टी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।