बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आठ जून साल 1975 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी फिलहाल फिल्मों से भले दूर हों लेकिन उन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ी। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बिजनसमैन हैं। इन दोनों की शादी को काफी समय हो गया है और अब भी सोशल मीडिया पर यह दोनों एक-दूसरे से प्यार जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने कर लिया था पूरा बैंक्वेट हॉल बुक, ऐसे किया था प्यार का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। इससे पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया। शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर आज हम आपको उनके और राज कुंद्रा के उस पल के बारे में बताते हैं जब राज ने शिल्पा से अपने प्यार का इजहार किया था। राज कुंद्रा ने शिल्पा से अपने प्यार का इजहार बेहद खास अंदाज में किया था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।
बीते साल शिल्पा शेट्टी ने प्रपोज डे पर राज कुंद्रा के लिए एक खास पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने 12 साल पुरानी उस तस्वीर को साझा किया जब राज ने उन्हें प्रपोज किया था। शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'यह तस्वीर काफी पुरानी है जब आपने मुझे प्रपोज किया था। मुझे आज भी याद है आपने ली ग्रैंड होटल पेरिस का पूरा बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया था। और मुझे यह कहकर बुलाया था कि दोस्तों के साथ कुछ हल्का फुल्का खाना पानी है।'
'धड़कन' अभिनेत्री ने आगे लिखा पोस्ट में लिखा था, 'जब मैं अंदर आई तो घुटनों पर बैठ कर आपने मुझे खूबसूरत अंगूठी के साथ सप्राइज कर दिया था। साथ में संगीत भी बज रहा था, उफ्फ्फफफ... वह प्रपोजल मेरे सपनों (जोकि हर लकड़ी का होता है) से परे था। तब से अभी तक आप मेरे सपनों को लगातार सच कर रहे हैं'।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी ने आखिरी में लिखा, 'इस सीन को आपके निर्देशित वेंचर 'तेरी याद' में रीक्रिएट होता देख तो मैं काफी भावुक हो गई थी। बहुत सारी यादे हैं।' गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी और राज कुंद्रा की तस्वीर के कोलाज के साथ 'तेरी याद' गाने का उस दृश्य को सीन भी शेयर किया था, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया था।
पढ़ें: Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना सहित बॉलीवुड की इन आठ जोड़ियों के बीच रहा उम्र का बड़ा फासला