{"_id":"67497de66d53a94568009694","slug":"shilpa-shetty-controversy-with-husband-raj-kundra-ex-wife-kavita-kundra-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty Raj Kundra: जब राज कुंद्रा की एक्स वाइफ ने शिल्पा पर लगाए आरोप, बताया घर तोड़ने वाली महिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty Raj Kundra: जब राज कुंद्रा की एक्स वाइफ ने शिल्पा पर लगाए आरोप, बताया घर तोड़ने वाली महिला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:32 PM IST
सार
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके घर और ऑफिस पर ईडी की रेड पड़ी है। राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है लेकिन शिल्पा पर भी राज की पूर्व पत्नी ने कुछ साल पहले गंभीर आरोप लगाए थे।
आज ही शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में ईडी का छापा पड़ा है। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही है। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। ऐसे कई और विवाद राज कुंद्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने भी कई आराेप राज और शिल्पा पर लगाए थे। खासकर राज की पूर्व पत्नी ने शिल्पा को ज्यादा निशाना बनाया।
2 of 5
राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं राज की पूर्व पत्नी
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले भी राज ने कविता नाम की एक महिला से साल 2003 में शादी की, उनकी एक बेटी भी है। राज और कविता ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद ही शादी की थी। मगर तीन साल के बाद इनका तलाक हो गया। फिर राज ने साल 2009 में शिल्पा शेट्टी से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।
शिल्पा को घर तोड़ने वाली कहा
कुछ साल पहले ही राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब शिल्पा और राज की मुलाकात एक परफ्यूम लॉन्च को लेकर हुई तो राज का व्यवहार उनके लिए बदल गया। राज ने कुछ महीनों बाद कविता पर तलाक देने का प्रेशर बनाया। आखिर में राज ने कविता से तलाक ले लिया।
शिल्पा ने कविता के आरोप का जवाब दिया
जब राज की पूर्व पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोन लगाया तो वह चुप नहीं बैठीं। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक बहुत ही खराब आरोप है। ऐसा कुछ नहीं है। शिल्पा ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्होंने राज को कह दिया था कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, तब तक वह उनसे दोस्त से अधिक कोई रिश्ता नहीं रख सकती है। ऐसा माना जाता है कि शिल्पा, राज की जिंदगी में उनके तलाक होने के दौरान आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज कुंद्रा ने भी दी सफाई
राज कुंद्रा ने भी इस मामले में सफाई दी और अपनी पूर्व पत्नी कविता के आरोप को झूठा बताया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले बताया था कि कविता को ऐसा करने के लिए पैसे मिले हैं। साथ ही राज ने यह भी बताया कि शादी में रहते हुए उनकी पहली पत्नी उनको धोखा दे रही थीं। यही उनके तलाक का कारण भी रहा। इसके अलावा राज यह भी बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी उनकी जिंदगी में तलाक के बाद आईं। इस तरह से राज कुंद्रा ने शिल्पा पर लगे, घर तोड़ने के आरोप को सिरे से नकारा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।