फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा के चुरा के दिल मेरा गाने ने फिर लूटा लोगों का दिल, देखिए परफॉरमेंस की पहली तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2020 06:31 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty danced her 25 years old song churake dil mera from the film Main Khiladi Tu Anari
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala

'धड़कन' और 'बाजीगर' जैसी सदाबहार बॉलीवुड फिल्मों के लिए मशहूर, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों फिल्म 'हंगामा' के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। यह एक्ट्रेस हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म के ट्रेलर को प्रमोट करने पहुंचीं। इस अवसर पर उनके साथ फिल्म के पूरे कलाकार मौजूद थे, जिनमें परेश रावल, प्रणिता सुभाष, मीजान जाफरी, राजपाल यादव और अन्य कलाकार शामिल हैं। 

Shilpa Shetty danced her 25 years old song churake dil mera from the film Main Khiladi Tu Anari
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala mumbai

इस दौरान मस्ती, मनोरंजन और ड्रामा का सिलसिला चल पड़ा, जहां इन कलाकारों ने एक दूसरे के बारे में दिलचस्प किस्से सुनाए। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी अपना सदाबहार गीत 'चुराके दिल मेरा' रीक्रिएट करती नजर आएंगी, जो मूलतः शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच फिल्माया गया था। अब उन्होंने मीजान जाफरी के साथ एक बार फिर इस गाने को जबर्दस्त तरीके से परफॉर्म किया। कपिल ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वो इस गाने में उतनी ही खूबसूरत लगीं जितनी कि वो 25 साल पहले नजर आई थीं। 

Shilpa Shetty danced her 25 years old song churake dil mera from the film Main Khiladi Tu Anari
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala

शिल्पा ने बताया कि जब 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' रिलीज हुई थी, तब उनके को-स्टार मीजान पैदा भी नहीं हुए थे। शिल्पा बताती हैं, "जब मुझे पता चला कि मुझे उनके साथ परफॉर्म करना है, तो मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था, उनके लेवल की एनर्जी को मैच करना। हालांकि मुझे मीजान और परेश रावल जी के साथ इस गाने की शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty danced her 25 years old song churake dil mera from the film Main Khiladi Tu Anari
Shilpa Shetty, Kapil Sharma, Paresh Rawal - फोटो : amar ujala mumbai

मस्ती का दौर जारी रहा जब एक्टर मनोज जोशी ने अलग-अलग एक्ट्रेस के साथ परफॉर्म करने की अपनी अधूरी इच्छा के बारे में बताया। मनोज ने बताया, "मैं अपनी पूरी जिंदगी में हमेशा एक कैरेक्टर आर्टिस्ट रहा हूं। इसलिए मुझे लीड एक्ट्रेस के साथ परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला। यदि मौका मिला तो मैं जिंदगी में एक बार सभी अभिनेत्रियों के साथ जरूर परफॉर्म करना चाहूंगा।"

पढ़ें: प्राइम वीडियो का ये है 2020 धमाका, अनफॉरगॉटेन आर्मी के बाद रिलीज हो रहीं ये 13 बड़ी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed