अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का जन्म इस साल फरवरी महीने में हुआ था। दोबारा मां बनकर शिल्पा बहुत खुश हैं। आए दिन वह समीशा की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लेकिन जन्म से अब तक किसी ने भी शिल्पा की बेटी का चेहरा नहीं देखा था। वह जब भी समीशा को बाहर लेकर निकलती थीं तो वह बेटी का चेहरा छिपा लिया करती थीं। लेकिन अब पहली बार शिल्पा ने अपनी बेटी के चेहरे से पर्दा हटा लिया है। समीशा की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
पहली बार दिखा शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का चेहरा, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद क्यूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही शिल्पा शेट्टी मुंबई में स्पॉट की गईं। इस दौरान वह अपनी बेटी के साथ नजर आईं। जैसी ही वह अपनी गाड़ी से बाहर निकलीं वहां लोगों ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया।
इस दौरान शिल्पा की बेटी समीशा का चेहरा पहली बार कैमरे में कैद हो गया। इन तस्वीरों में समीशा बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। समीशा ने पिंक कलर की टीशर्ट और जींस पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने सिर पर हेयर बैंड भी लगाया हुआ है।
पांच साल की कोशिश के बाद हुआ समीशा का जन्म
शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। उन दिनों शिल्पा ने अपनी फिल्म निकम्मा साइन कर ली थी और हंगामा के लिए भी तारीखें फाइनल कर दी थीं। जब उन्हें फरवरी में मां बनने की जानकारी मिली तब उन्होंने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।
गौरतलब है कि शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। जिसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर 21 फरवरी को पोस्ट करके दी थी। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा था- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।' इस पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा था- 'सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब 'टू हैव' होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि 'कोई जो भगवान की तरह हो।' यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।'
बर्थडे पर तारा सुतारिया ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, मालदीव्स में बॉयफ्रेंड संग मनाया 25वां जन्मदिन