फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pornography Case: पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा ने कोर्ट से कहा, मेरे वीडियो कामुक जरूर हैं, लेकिन यौन संबंध दिखाने वाले नहीं

Tue, 23 Nov 2021 12:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Nov 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra files written notes in anticipatory bail application in Bombay HC
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कोर्ट में कहा है कि उनके बनाए गए वीडियो कामुक जरूर हो सकते हैं लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है। यानि वो वीडियोज किसी भी शारीरिक यौन गतिविधि या यौन संबंध को नहीं दिखाते हैं। न ही उन्होंने किसी कलाकार के साथ जबरदस्ती कर यह वीडियो शूट करवाया है। राज कुंद्रा ने कोर्ट को ये भी बताया कि आईटी एक्ट की धारा 67 और 67 (ए) इस केस में लागू नहीं होती हैं। राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत अर्जी पर अब हाई कोर्ट में 25 नवंबर को सुनवाई होगी।

loader
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra files written notes in anticipatory bail application in Bombay HC
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वकील प्रशांत पी पाटिल और स्वप्निल अंबुरे के माध्यम से दायर किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि राज कुंद्रा किसी भी तरह से सामग्री निर्माण, प्रकाशन या वीडियो को प्रसारित करने से नहीं जुड़े हैं। यह कलाकारों द्वारा शूट किए गए हैं, जिसमें कलाकारों ने सहमति जताई है। इतना ही शर्लिन चोपड़ा का वीडियो भी तब अपलोड किया गया है जब वह कंपनी छोड़ चुके थे। इतना ही नहीं राज ने ये भी कहा, शर्लिन और पूनम ने पैसे कमाने की नीयत से इरॉटिक वीडियोज बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra files written notes in anticipatory bail application in Bombay HC
शर्लिन चोपड़ा के साथ राज कुंद्रा - फोटो : ट्विटर
कुंद्रा के वकीलों द्वारा अदालत को दिए गए अतिरिक्त दस्तावेज में कहा गया है कि राज यूके के नागरिक हैं, उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है। सह आरोपियों के बयानों के कारण उन्हें इस केस में घसीटा गया है। 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। जिसके बाद हुई कई सुनवाइयों के बाद कोर्ट ने राज को जमानत दे दी।
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra files written notes in anticipatory bail application in Bombay HC
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कई लोगों ने अपना बयान भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed