फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार संग छुट्टियां मनाने विदेश पहुंची शिल्पा शेट्टी, प्राइवेट जेट में गाती दिखीं ओपेरा

Sun, 20 Dec 2020 04:09 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty is going for vacations on private jet sharing video on instagram
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram - theshilpashetty

इन दिनों शिल्पा शेट्टी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ वो होटल चेन में निवेश कर रही हैं तो दूसरी तरफ अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स से कुछ वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं, जिन्हें खूब लाइक किया जा रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपनी योग की वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करती हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

shilpa shetty is going for vacations on private jet sharing video on instagram
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी बहन, मां और बच्चे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो बात ध्यान खींच रही है वो यह कि इस निजी जेट में बैठकर कोई ओपेरा गा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो और उनकी बहन प्राइवेट प्लेन के बाहर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि टाइस टू शट अप एंड डाउन।


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

shilpa shetty is going for vacations on private jet sharing video on instagram
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शिल्पा शेट्टी 13 साल के बाद एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम ने साझा किया था। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 में भी नजर आने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty is going for vacations on private jet sharing video on instagram
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने अपना नया रेस्टोरेंट मुंबई में खोला है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए रेस्टोरेंट की तस्वीर साझा की थी। साथ ही इसके लिए खुशी भी जाहिर की थी। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी का नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में Bastian chain का रेस्टोरेंट वर्ली में खोला है। बांद्र वाले Bastian में अक्सर बॉलीवुड सितारे हैंगआउट के लिए जाते रहते हैं। वर्ली वाले Bastian रेस्टोरेंट को शिल्पा शेट्टी ने पति राजकुंद्रा के साथ मिलकर खोला है। उन्होंने इस रेस्टोरेंट के मेनू में दूसरे डिश भी शामिल की हैं। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपने दोस्त जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को आमंत्रित भी किया था।

विज्ञापन
shilpa shetty is going for vacations on private jet sharing video on instagram
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दूसरी तस्वीर में शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा शेट्टी ने अपने Bastian रेस्टोरेंट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'यह तैयार है'। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी मुंबई में Bastian chain की को- ओनर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed