फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: शिल्पा शेट्टी की सासू मां नहीं हैं बहू से कम, 68 साल की उम्र में किया जमकर वर्कआउट

Mon, 06 Apr 2020 07:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra Mother In Law Workout Video Viral on Social Media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कितनी फिटनेस कॉन्शियस हैं ये तो सभी जानते हैं। शिल्पा की फिटनेस के फैन्स भी बहुत सारे लोग हैं। शिल्पा 44 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं। शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत भी करती हैं। शिल्पा के अक्सर वर्कआउट के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। शिल्पा अपनी उम्र की महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। लेकिन अब फिटनेस के मामले में उनकी सास भी उनसे कुछ कम नहीं हैं।

Shilpa Shetty Kundra Mother In Law Workout Video Viral on Social Media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी खुद तो फिट रहती ही हैं। साथ ही साथ लोगों को भी फिट रहने के लिए कहती रहती हैं। साथ ही साथ वो लोगों के साथ अपने फिटनेस वीडियो साझा करते हुए उन्हें भी फिट रहने के तरीके बताती रहती हैं। लेकिन हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा तो नहीं उनकी 68 साल की सासू मां जरूर लोगों को फिट रहने के लिए इंस्पायर कर रही हैं।

Shilpa Shetty Kundra Mother In Law Workout Video Viral on Social Media
शिल्पा शेट्टी की सास - फोटो : Social Media

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया हैं उसमें उनकी सास वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, 'मेरी 68 साल की मदर इन लॉ वर्कआउट करती हुईं। ये काफी इंस्पायरिंग है। वह हाइली डायबिटिक है, लेकिन वह टहलने, एक्सरसाइज और योगा करने के लिए भी वक्त निकाल ही लेती हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My 68-year-old Mom-in-law working out and I sneaked up on her... this is sooo inspiring. She’s highly diabetic but just the fact that she takes the time out to walk (even if it’s around the house) or do yoga/stretch or breathe... she makes that effort. I respect the discipline she maintains, only shows that she ‘values’ her health. This video is so inspiring, it is proof that it’s never too late to start. She’s gonna kill me for posting this, but I had to... Love you mom... So grateful for all your blessings and for the fact that you inspire us all❤️🧿🤗🌈 . . . . . #MondayMotivation #20DaysOfGratefulness #Day11 #FitIndia #SwasthRahoMastRaho #gratitude #family #fitness #homeworkout #stayhome #staysafe

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra Mother In Law Workout Video Viral on Social Media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आगे शिल्पा लिखती हैं, 'वह अपनी लाइफ में अनुशासन रखती हैं और मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। उनका ये वीडियो हर किसी को सिखाता है कि किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है।' इस वीडियो को शिल्पा के फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही इतनी उम्र में उनकी सासू मां के वर्काउट सेशन पर भी ताज्जुब कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra Mother In Law Workout Video Viral on Social Media
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media

इससे पहले मिलिंद सोमन की मां का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें मिलिंद की मां उषा सोमन अपनी बहु अंकिता कुंवर के साथ घर की छत पर लंगड़ी करती नजर आ रही थीं। बता दें कि मिलिंद सोमन की मां की उम्र 81 वर्ष है। मिलिंद के इस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed