सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने शेयर कीं कन्या भोज और हवन की तस्वीरें, पति और बेटा विवान भी साथ में आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Navratri Kanya Bhoj Photo she Serve Food for Girls
shilpa shetty - फोटो : social media
नवरात्रों में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भी भक्ति भावना देखने को मिली । कोई दुर्गा पंडाल में दिखा तो किसी ने घर पर ही हवन कराया। इसमें शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रहीं। अष्टमी के दिन शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज रखा। शिल्पा ने कन्या भोज और हवन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । 
Trending Videos
Shilpa Shetty Navratri Kanya Bhoj Photo she Serve Food for Girls
shilpa shetty - फोटो : social media
इन तस्वीरों में शिल्पा कन्याओं को पूड़ी बांटते नजर आ रही हैं । वहीं एक फोटो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हवन करती नजर आ रही हैं । इस मौके पर शिल्पा ने पर्पल और पिंक कलर का सलवार सूट पहना । वहीं राज व्हाइट शर्ट में नजर आए । तस्वीरों में शिल्पा का बेटा विवान भी नजर आ रहा है । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

होकर सिंह पर सवार माता आई है था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी में दुर्गा अष्टमी की बधाई . Happy Durga Ashtami to all my instafam 😇❤️🧿 #durgaashtami #celebration #kanchikapuja #spiritual #blessings #seva #annualritual

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Navratri Kanya Bhoj Photo she Serve Food for Girls
shilpa shetty - फोटो : social media
फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखते हुए शिल्पा शेट्टी ने सभी को दुर्गाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने आगे लिखा,
'होकर सिंह पर सवार माता आई है
था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है
कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में
खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी में
दुर्गा अष्टमी की बधाई  ।'
Shilpa Shetty Navratri Kanya Bhoj Photo she Serve Food for Girls
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
फैंस ने भी शिल्पा की इन फोटोज पर रिएक्ट करते हुए कमेंट किए और एक्ट्रेस को भी दुर्गाष्टमी की बधाई दी। साथ ही में बेटे को भी इसका हिस्सा बनाने और उसे फेस्टिवल के बारे में सिखाने को लेकर सराहना की। बता दें कि शिल्पा ने पिछले दिनों गणेशोत्सव भी बड़ी धूम-धाम से मनाया था । 
विज्ञापन
Shilpa Shetty Navratri Kanya Bhoj Photo she Serve Food for Girls
shilpa shetty - फोटो : social media
उन्होंने अपने घर पर गणेश की स्थापना की थी । फिर ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते उनका विसर्जन भी किया। इसके बाद शिल्पा ने घर पर जन्माष्टमी भी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर शिल्पा के बेटे विवान ने मटकी भी फोड़ी थी । इसका वीडियो भी शिल्पा ने शेयर किया था ।   
 

माता के दर्शन के लिए पहुंची रानी-काजोल और प्रियंका, कैमरे में कुछ ऐसे हुईं कैद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed