{"_id":"5d76221d8ebc3e93ac71fdcc","slug":"shilpa-shetty-organise-birthday-party-for-husband-raj-kundra-look-at-the-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, मीडिया के सामने शिल्पा शेट्टी ने पति को किया किस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, मीडिया के सामने शिल्पा शेट्टी ने पति को किया किस
Mon, 09 Sep 2019 03:28 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 9 सितंबर को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर शिल्पा ने राज के लिए शानदार पार्टी रखी । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस सेलिब्रेशन में पहुंचे । इसमें आमिर अली, जैकी भगनानी, हरमन बावेजा, आर माधवन, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शामिल थे। साथ ही शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी पार्टी में नजर आईं ।
raj kundra
- फोटो : social media
पार्टी में शिल्पा पर्पल कलर के शिमरी टॉप के साथ ग्रे कलर की डिजाइनर मिनि स्कर्ट पहने थीं । वहीं राज ब्लैक टीशर्ट में दिखे । पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यहां सभी सितारों ने मीडिया को पोज दिए । शिल्पा ने मीडिया के सामने ही राज को किस कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ।
harman baweja
- फोटो : social media
कुछ इनसाइड तस्वीरों में राज केक काटते दिखे । बता दें कि राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को शिल्पा संग शादी रचाई थी । दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शिल्पा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
r madhwan
- फोटो : social media
उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि राज कुंद्रा ने उन्हें प्रपोज करने से पहले पेरिस का ली ग्रैंड होटल का पूरा बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया था।
विज्ञापन
jacky bhagnani
- फोटो : social media
राज ने शिल्पा को यह कहकर बुलाया था कि उन्हें दोस्तों के साथ डिनर करना है। इसके बाद जब शिल्पा वहां पहुंचीं तो राज कुंद्रा ने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें रिंग के साथ सप्राइज दिया था। साथ में म्यूजिक भी बज रहा था।