फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समंदर किनारे बसा है शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, जिम से लेकर गार्डन तक सब है मौजूद, देखें 10 तस्वीरें

Sun, 11 Oct 2020 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 11 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty royal bunglow inside photos
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन सितारों में हैं जो सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपने आलीशान बंगले से ही वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, चाहे उनके फिटनेस वीडियो हों या कुकिंग वीडियोज, हमेशा खास होते हैं। उनका बंगला मुंबई के जुहू में है, जिसका नाम 'किनारा' है। लॉकडाउन के वक्त शिल्पा पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ वक्त बिताती हुई देखी गईं। तो चलिए इसी कड़ी में हम आपको शिल्पा शेट्टी के इस खूबसूरत घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

Shilpa shetty royal bunglow inside photos
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी का बार और डाइनिंग एरिया मेहमानों और पार्टीज के लिए परफेक्ट जगह है। शिल्पा के घर में लॉन्ग वुडेन डाइनिंग टेबल है। साथ ही दीवारों पर कई पेटिंग्स लगे हुए हैं। डाइनिंग एरिया और लिविंग एरिया के बीच में ग्लास डोर लगा हुआ है।

Shilpa shetty royal bunglow inside photos
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा के घर का बाकी हिस्सा जहां बोल्ड कलर में है वहीं बेडरूम में हल्के रंग को प्राथमिकता दी गई है। ऑफ व्हाइट दीवारों के रंग के साथ मैचिंग बेड है। वहीं बेडरूम का फ्लोर वुडेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty royal bunglow inside photos
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

घर के किचन को मॉडर्न लुक दिया गया है। शिल्पा के किचन का रंग ब्लैक और ग्रे है। साथ ही मॉड्यूलर फिनिशिंग है। अभिनेत्री अक्सर खाना बनाते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Shilpa shetty royal bunglow inside photos
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty

घर की बालकनी से बाहर सुकून देने वाली हरियाली है। जहां बहुत से पेड़ पौधे लगे हुए हैं। बालकनी का हिस्सा काफी बड़ा है। यहां हरे रंग की कुर्सी रखी गई है। जबकि पैटर्न फ्लोर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed