{"_id":"5ce22cffbdec22071212d2f4","slug":"shilpa-shetty-share-her-struggle-experience-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी ने पहली बार बयां किया दर्द, बोलीं- 'मेरे साथ बिना वजह ऐसा करते थे प्रोड्यूसर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी ने पहली बार बयां किया दर्द, बोलीं- 'मेरे साथ बिना वजह ऐसा करते थे प्रोड्यूसर'
शिल्पा शेट्टी आज एक सक्सेसफुल बॉलीवुड हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं । शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब एक डांस रियलिटी शो की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। शिल्पा के परिवार का कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं था इसलिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में काफी मुश्किल हुई ।
2 of 7
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
हाल ही में शिल्पा ने 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' इंस्टाग्राम पेज से बात करते हुए अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें प्रोड्यूसर बिना किसी वजह के अपनी फिल्मों से बाहर कर दिया करते थे । शिल्पा ने बताया, 'मैं काली, लंबी और पतली थी । जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो मैं सिर्फ 17 साल की थी ।'
3 of 7
shilpa shetty
'मैं अंदर ही अंदर कुछ बड़ा करने की ख्वाहिश पाले बैठी थी । कुछ अलग, कुछ बेहतर करना चाहती थी, लेकिन मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि मैं कर पाऊंगी । मैंने एक फैशन शो में सिर्फ मस्ती के लिए पार्टिसिपेट किया तो मैं एक फोटोग्राफर से मिली जो मेरी तस्वीरें लेना चाहता था ।'
'मेरे लिए यह एक बहुत अच्छा मौका था अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने का । यहीं से मैंने मॉडलिंग की शुरुआत की । कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है । मैंने कभी भी ये दुनिया नहीं देखी थी और न ही चीजों को समझा था । जब कामयाबी की कसौटी पर कसे जाने का वक्त आया तो मैं तैयार नहीं थी ।'
विज्ञापन
5 of 7
Shilpa Shetty
'मुझे नहीं पता था हिंदी कैसे बोलते हैं । कैमरा के आगे हिचकिचाती थी । मैंने बहुत कोशिश की लेकिन लगता था कि मैं बस पीछे-पीछे लटकी हुई हूं । एक पल को एन्जॉय करना और दूसरे को इगनोर कर देना आसान नहीं होता है । मुझे याद है कि ऐसे प्रोड्यूसर थे जिन्होंने बेवजह मुझे अपनी फिल्मों से बाहर कर दिया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।