{"_id":"64fb1ab48663a6812907e667","slug":"shilpa-shetty-stunned-on-the-question-of-shahrukh-khan-film-jawan-know-what-she-replies-to-reporter-2023-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan Blockbuster: ‘जवान’ के सवाल पर सकपकाईं शिल्पा शेट्टी, जानिए रिपोर्टर से क्यों कही घर पहुंचने की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan Blockbuster: ‘जवान’ के सवाल पर सकपकाईं शिल्पा शेट्टी, जानिए रिपोर्टर से क्यों कही घर पहुंचने की बात
हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को जहां समीक्षकों ने खूब सराहा है, वहीं इस फिल्म को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के जो आकड़े आए हैं, उसके मुताबिक शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस एक कार्यक्रम के दौरान जब अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 'जवान' के बारे में पूछा गया तो वह जवाब ही नहीं दे सकीं।
2 of 4
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत अब्बास मस्तान (मुस्तन) के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीगर' से शाहरुख खान के साथ की। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' से पहले फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' साइन की थी लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। 'बाजीगर' में शाहरुख खान और काजोल के साथ साथ शिल्पा शेट्टी के काम की खूब सराहना हुई। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के रिलीज से पहले एक कार्यक्रम के दौरान जब शिल्पा शेट्टी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने को-एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर देखा है, तो शिल्पा शेट्टी ने सवाल को ही नजरअंदाज कर दिया।
3 of 4
जवान ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह सवाल सुनकर शिल्पा शेट्टी को कुछ देर तक समझ में नहीं आया कि इस सवाल का जवाब वह क्या दें? उनकी मनोदशा देखकर यह बात समझ में आ रही थी कि शायद उन्होंने फिल्म 'जवान' का ट्रेलर नहीं देखा है। शिल्पा शेट्टी उल्टे सवाल करने वाले मीडियाकर्मी से ही पूछने लगीं, ‘अपना पता बताओ, इस सवाल का जवाब तुम्हारे घर पर आकर दूंगी कि 'जवान' का ट्रेलर कैसा लगा, अभी सिर्फ 'सुखी' की बातें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'जवान' से
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी एक ऐसी असंतुष्ट गृहणी की भूमिका निभा रही हैं। जो घर परिवार की खुशियों के लिए अपनी खुशियां भूल जाती है। और, जब उसे अपनी दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। तो, घर गृहस्थी को छोड़कर अपने दोस्तो से मिलने चली जाती है। शिखा शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।