फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' का जादू देख आश्चर्यचकित हैं एसएस राजामौली, शाहरुख को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बादशाह'

Fri, 08 Sep 2023 05:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 08 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इसी को देखकर एसएस राजामौली ने स्टार को 'बॉक्स ऑफिस का बादशाह' बता दिया है। 
 

विज्ञापन
Jawan Celebs Reaction Now SS Rajamouli Praised film and calls Shah Rukh Khan Baadshah of box office Atlee
जवान-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। मूवी को दर्शक तो बेशुमार प्यार दे ही रहे हैं, साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं साउथ के सुपरस्टार भी 'जवान' देखकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में एसएस राजामौली का भी नाम जुड़ गया है। मशहूर निर्देशक, किंग खान की फिल्म की बंपर कमाई से आश्चर्यचकित हैं। टिकट विंडो पर 'जवान' की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के लिए राजामौली ने बॉलीवुड के बादशाह को बधाई दी है। 

Jawan Celebs Reaction Now SS Rajamouli Praised film and calls Shah Rukh Khan Baadshah of box office Atlee
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की आंधी देखने को मिल रही है। तमाम दिग्गज सितारे और निर्देशक अब तक इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते देखे जा चुके हैं। वहीं, अब इस पर 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली ने टिप्पणी की है। 'जवान' के जरिए इतिहास रचता देखकर राजामौली ने शाहरुख खान को बॉक्स ऑफिस का बादशाह कह दिया है। साथ ही ट्वीट कर एटली को भी बधाई देते नजर आए है।

Jawan Celebs Reaction Now SS Rajamouli Praised film and calls Shah Rukh Khan Baadshah of box office Atlee
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा है, 'यही कारण है कि शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं। क्या जबरदस्त शुरुआत है, सफलता का सिलसिला जारी रखने के लिए एटली को बधाई, और शानदार सफलता के लिए जवान की टीम को बधाई।' राजामौली के ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। किंग खान ने जवाब में लिखा है, 'बहुत बहुत धन्यवाद सर। हम सभी सिनेमा के लिए आपके रचनात्मक इनपुट से सीख रहे हैं। कृपया जब भी संभव हो इसे देखें। फिर मुझे कॉल करके बताएं कि क्या मैं भी जन नायक बन सकता हूं। हा हा, प्यार और सम्मान सर।'

Laapataa Ladies: किरण राव की कॉमेडी ड्रामा 'लापता लेडीज' का टीजर रिलीज, खोयी दुल्हन को ढूंढ़ते नजर आए किरदार
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Celebs Reaction Now SS Rajamouli Praised film and calls Shah Rukh Khan Baadshah of box office Atlee
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी 'जवान' की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'जवान…ब्लॉकबस्टर सिनेमा…एटली, किंग के साथ किंग-साइज मनोरंजन प्रदान करता है !! अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आ रहे हैं। शाहरुख खान की आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है। वह यहां आग लगा रहे हैं!! जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा...कितना अच्छा है!! 

Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'
 

विज्ञापन
Jawan Celebs Reaction Now SS Rajamouli Praised film and calls Shah Rukh Khan Baadshah of box office Atlee
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने महेश बाबू के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हर कोई इतना रोमांचित है कि आपको यह पसंद आया। आपको और परिवार को बहुत सारा प्यार। आपके दयालु शब्द सुनकर बहुत उत्साहवर्धन हुआ। मनोरंजन के लिए अब और मेहनत करते रहेंगे। मुझे तुमसे प्यार है मेरे दोस्त।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed