फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'

Fri, 08 Sep 2023 05:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra declares Shah Rukh Khan natural resource as he impressed with actors Latest film Jawan
जवान, आनंद महिंद्रा - फोटो : social media

बीते दिन 'जवान' की रिलीज के साथ ही शाहरुख खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। देश और दुनिया के लोगों को 'पठान' के बाद एक बार फिर थिएटर तक दौड़ लगाने पर मजबूर करती शाहरुख खान की 'जवान' की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म को न केवल दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। सभी फिल्म को देख एटली कुमार के निर्देशन से लेकर अभिनेता के अभिनय तक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दर्शकों और सितारों के बीच अब शाहरुख खान की तारीफ मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी की है। चलिए जानते हैं आनंद महिंद्र ने क्या कहा... 

Anand Mahindra declares Shah Rukh Khan natural resource as he impressed with actors Latest film Jawan
आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान एक बार फिर 'जवान' के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई तक रिकॉर्ड बना रहे हैं। अभिनेता की एक्शन फिल्म 'जवान' को देखने के लिए न केवल दर्शकों बल्कि साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े सितारे भी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। सभी को फिल्म बहुत पसंद आ रही है, कोई 'जवान' को भावना बता रहा है तो कोई इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की अब तक की सबसे अच्छी मूवी बता रहा है। चारों तरफ से मिल रही तारीफों के बीच अब प्रसिद्ध बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान को भारत का 'नेचुरल रिसोर्स' घोषित किया है। जवान की रिलीज के एक दिन बाद, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख के शासन के बारे में अपने विचार साझा कर उनकी तारीफ की।

Anand Mahindra declares Shah Rukh Khan natural resource as he impressed with actors Latest film Jawan
आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise

बीते दिन रिलीज हुई 'जवान' का खुमार आनंद महिंद्रा पर भी चढ़ता हुआ नजर आया। हाल ही में द महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'सभी देश अपने नेचुरल मिनिरल रिसोर्स की रक्षा करते हैं और उनका खनन करते हैं और आमतौर पर विदेशी मुद्रा कमाने के लिए उन्हें एक्सपोर्ट करते हैं। शायद शाहरुख खान को भारत का नेचुरल रिसोर्स घोषित करने का समय आ गया है।' आनंद ने अपने विचार साझा करते हुए ट्विटर पर 'जवान' के दुबई इवेंट का वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Mahindra declares Shah Rukh Khan natural resource as he impressed with actors Latest film Jawan
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

देखते ही देखते आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया और शाहरुख के फैंस ने अपने पसंदीदा अभिनेता की तारीफ करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। एक यूजर ने लिखा, 'यह शब्द फिल्म पुरस्कारों से भी बड़े हैं। लेजेंड ने लेजेंड की तारीफ की है। सम्मान वह सब है जो आप कमा सकते हैं। आशा है कि आप हम सभी की तरह जवान को प्यार करते हैं सर।' एक अन्य ने लिखा, 'कई अभिनेता आएंगे और कई सफल होंगे लेकिन शायद, शाहरुख आखिरी सितारे हैं। वह स्टारडम को एक अगल स्तर पर ले गए हैं। मैंने उनकी कई फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन जिस तरह से वह खुद को प्रदर्शित करते हैं वह देखने लायक है।'

विज्ञापन
Anand Mahindra declares Shah Rukh Khan natural resource as he impressed with actors Latest film Jawan
जवान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी साल की शुरुआत में 'पठान' के साथ बॉलीवुड की गाड़ी पटरी पर लाने के बाद, शाहरुख खान ने 'जवान' से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एटली द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जवान ने पहले दिन हिंदी में करीब 65.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed