फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: 10वीं कक्षा में ही मृदुला पर दिल हार बैठे थे कालीन भैया, इश्क में बौरा गया था बिहार का छोरा

Fri, 08 Sep 2023 03:49 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 08 Sep 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
love story pankaj tripathi mridula know about couple inspiration story here in detail
मृदुला, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं इश्क पर किसी का जोर नहीं चलता। कोई कितना भी कोशिश करे प्यार की इन गलियों से बचकर गुजरने की मगर वो इश्क की गिरफ्त में आ ही जाता है। जाने-अंजाने हम किसी ऐसे शख्स से मोहब्बत कर बैठते हैं, जिसके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। इसलिए तो कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। फिल्मों में दिखाई गई वो रोमांटिक कहानियां हमने सच लगने लगती हैं। हम अपने साथी के साथ बिताए हर एक पल को याद करके अकेले में भी मुस्कुराते रहते हैं। यह वो लम्हा होता है, जब हमें पूरी दुनिया हसीन लगने लगती है। 

love story pankaj tripathi mridula know about couple inspiration story here in detail
पंकज और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

आज हम आपको सिनेमा जगत के एक ऐसे दिग्गज अभिनेता की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, हम सबके चहेते 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी के बारे में। अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले पंकज ने मृदुला को पहली बार तब देखा था, जब वह 10वीं कक्षा में थे। अपनी इस रोमांटिक लव स्टोरी का खुलासा एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि मृदुला छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे, इस बीच अचानक दोनों की नजरें टकरा गईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और पंकज ने ठान लिया कि वो मृदुला से शादी करेंगे।

love story pankaj tripathi mridula know about couple inspiration story here in detail
पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी - फोटो : insta

पंकज अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। इस लिए दोनों की मुलाकात कम ही हुआ करती थी। दोनों चिट्ठियां लिखकर एक दूसरे का हाल जाना जाना करते थे। एक समय ऐसा आया, जब पंकज को पढ़ाई के लिए दिल्ली आना पड़ा। उन्हें लगा मृदुला की शादी हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ मृदुला उनका इंतजार करती रहीं। एक बार उनके घर पंकज का फोन आया तो उन्होंने पूरी तरह से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद मृदुला नौकरी की तलाश में दिल्ली चली आईं ताकि वो पंकज के साथ समय बिता सकें। इसके बाद परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
love story pankaj tripathi mridula know about couple inspiration story here in detail
पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

15 जनवरी 2004 को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इसके बाद पंकज मृदुला के साथ मुंबई आ गए और फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल करने लगे। इस बीच घर की पूरी जिम्मेदारी घर मृदुला ने संभाली वो टीचिंग करके घर का खर्चा उठाती थीं, जिससे वह एक्टर को सपॉर्ट कर सकें। आखिरकार, दोनों की मेहनत रंग लाई और साल 2004 पंकज ने फिल्म 'रण' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। 

विज्ञापन
love story pankaj tripathi mridula know about couple inspiration story here in detail
पंकज और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

 इसके बाद अभिनेता फिल्म 'ओमकारा' में नजर आए। शुरुआत में पंकज को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी मगर धीरे धीरे उन्होंने बी टाउन में अपना सिक्का जमा लिया। साल 2018 में आई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने उनकी किस्मत बदल दी। इस सीरीज की बदौलत उन्हें 'कालीन भैया' के रूप में पहचान मिली। एक्टर 'स्त्री' में रुद्र फिर 'क्रिमिनल जस्टिस' के माधव मिश्रा के किरदार में नजर आए। अपने किरदार और बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी की लोग उनके दीवाने हो गए।

यह भी पढ़ें-  Aaliya Siddiqui: आलिया सिद्दीकी को किराया न चुकाने पर दुबई सरकार ने जारी किया नोटिस, घर खाली करने का दिया आदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed