बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। वहीं नीना गुप्ता ने लड़कियों और महिलाओं को सलाह दी कि किसी शादीशुदा मर्द के प्यार में ना पड़ें। रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरों के बारे में।
कानूनी पचड़े में शिल्पा शेट्टी और नीना गुप्ता का छलका दर्द, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मामला दर्द
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक एनआरआई बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल ये पूरा मामला सोने का व्यापार करने वाली कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएल) से संबंधित है, जिसके शिल्पा और राज पूर्व निदेशक हैं। ऐसे में मुबंई में रहने वाले एक अनिवासी भारतीय व्यापारी सचिन जे. जोशी ने पुलिस में शिकायत करते हुए दावा किया है कि इस कंपनी के नाम से उन्हें प्रलोभन देते हुए धोखा दिया गया है। जोशी के शिकायत के मुताबिक 2014 में शुरू की गई एसजीपीएल की 'सतयुग गोल्ड स्कीम' द्वारा उन्हें धोखा दिया गया है।
तलाक के बाद दीया मिर्जा के साथ हुआ ऐसा बर्ताव
अभिनेत्री दीया मिर्जा हाल ही में फिल्म 'थप्पड़' में नजर आईं। इस फिल्म में एक थप्पड़ के चलते पत्नी अपने पति से तलाक ले लेती है। पिछले साल दीया मिर्जा का भी तलाक हुआ है। पहली बार दीया मिर्जा ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। दीया ने बताया, 'मैं हैरान थी और अभी भी होती हूं। आप एक ऐसे सर्कल में होते हैं जहां लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद आपको झूठी दिलासा देते हैं और ऐसे वक्त में सपोर्ट देने की कोशिश करते हैं जब आप दुखी होते हैं। सपोर्ट, जो कि उनकी तरफ से एक दिखावा होता है। कई बार लोग मेरे से पूछते हैं कि तुम इतनी मजबूत कैसे हो सकती हो? ऐसी स्थिति में काम करने कैसे जाती हो?'
रिलीज हुई टाइगर और श्रद्धा की 'बागी 3'
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' रिलीज हुई। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है जबकि अहमद खान फिल्म के निर्देशक हैं।
अंबानी के घर होली पार्टी
देशभर में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। यहां तो सितारे अभी से ही सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा अंबानी परिवार के करीबी मित्र और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, जैकलीन फर्नांडिस, कटरीना कैफ, विक्की कौशल और सोनाली बेंद्रे समेत कई सितारे होली पार्टी में नजर आए।