जब से राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है, शिल्पा शेट्टी भी चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर मेडिटेशन का एक वीडियो पोस्ट किया था जिस पर की लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि शिल्पा शेट्टी का राज कुंद्रा के इस मामले से कोई लेना- देना नहीं है लेकिन यह पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड में पति के काले कारनामों के लिए किसी अभिनेत्री को ट्रोल किया जा रहा है।
Shilpa Shetty Troll: शिल्पा शेट्टी के योग वाले वीडियो पर यूजर्स ने निकाली भड़ास, पति राज कुंद्रा को लेकर सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्राटक मेडिटेशन पर बनाया है वीडियो
इस वीडियो में शिल्पा त्राटक मेडिटेशन करती हुई नजर आ रही हैं और उसके साथ उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी डाला हुआ है। कैप्शन को लेकर भी उनका मजाक बनाया जा रहा है। शिल्पा को राज कुंद्रा के इस कारनामे के कारण इतनी शर्मिंदगी झेलना पड़ रही है कि वे ‘सुपर डांसर’ के सेट पर भी शूटिंग के लिए नहीं गई हैं।
कैप्शन में कही ये बात
कैप्शन में शिल्पा लिखती हैं कि ‘हम में से किसी के पास कई बार शक्ति नहीं होती है कि हम आसपास हो रही चीजों को बदल सकें, लेकिन हमारे पास यह ताकत जरूर होती है कि अपने भीतर चल रही चीजों को ठीक किया जा सके और यह योग से ही संभव है। त्राटक मेडिटेशन करके अपने मन को शांत रखिए, ध्यान को केंद्र में लाएं और नकारात्मक विचारों को कम करें।
लोग कर रहे इस तरह के कमेंट
शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट पर लोग उनके पति को लेकर कमेंट करना शुरू हो गए हैं। जिसमें उन्हें यूजर्स कह रहे हैं कि वे अपने पति को संभाले, वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि अपने पति को सिखाना था ये सब आदि।
वीडियो में शिल्पा अपना ध्यान मोमबत्ती की ज्योति पर रखे हुए हैं और बैकग्राउंड में बताया जा रहा है कि ये ध्यान की एक पुरानी क्रिया है और इससे आंखों को भी साफ किया जाता है। इसे करकेअनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।