फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpi Raj MMS Leak: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एमएमएस लीक, गायिका ने लोगों से की वीडियो शेयर ना करने की अपील

Tue, 19 Apr 2022 11:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Apr 2022 11:51 AM IST
सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ- साथ इस इंडस्ट्री में कलाकार भी अब पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक हैं सिंगर शिल्पी राज।

विज्ञापन
Shilpi Raj MMS Leak: Bhojpuri singer Shilpi Raj's MMS leaked on internet singer appeals to people not to share the video
शिल्पी राज - फोटो : Social media

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ- साथ इस इंडस्ट्री के कलाकार भी अब पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक हैं सिंगर शिल्पी राज। शिल्पी अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली शिल्पी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। 

Shilpi Raj MMS Leak: Bhojpuri singer Shilpi Raj's MMS leaked on internet singer appeals to people not to share the video
शिल्पी राज - फोटो : Social media

खबरों की मानें तो सिंगर का एक एमएमएस इंटरनेट पर लीक हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि शिल्पी का उनके बॉयफ्रेंड के साथ एक इंटीमेट वीडियो वायरल हो गया है, जिसे अब लोग सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर देख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं।

Shilpi Raj MMS Leak: Bhojpuri singer Shilpi Raj's MMS leaked on internet singer appeals to people not to share the video
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : Social media

खबरों के मुताबिक जिस व्यक्ति के साथ भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का वीडियो क्लिप लीक हुआ है उसका नाम विजय चौहान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिल्पी और विजय एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इस वीडियो में एक और शख्स मौजूद है जो यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। सामने आए इस वीडियो में दोनों लड़कों के चेहरे ढके नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने की खबर सामने आते ही सिंगर शिल्पी ने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को शेयर ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpi Raj MMS Leak: Bhojpuri singer Shilpi Raj's MMS leaked on internet singer appeals to people not to share the video
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : Social media

शिल्पी राज ऐसी पहली कलाकार नहीं हैं, जो एमएमएस लीक होने को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी एक भोजपुरी अभिनेत्री अपने एमएमएस लीक को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का एमएमएस लीक होने के बाद यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। अभिनेत्री ने खुद अपने इंटीमेट वीडियो के लीक होने की बात स्वीकारी थी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि किसी ने गलत इरादों से वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक किया था।

विज्ञापन
Shilpi Raj MMS Leak: Bhojpuri singer Shilpi Raj's MMS leaked on internet singer appeals to people not to share the video
शिल्पी राज,खेसारी लाल यादव - फोटो : Social media

शिल्पी राज से बात करें तो सिंगर भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने दिए हैं। खेसारी लाल के अलावा वह इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों के साथ भी नजर आई हैं। शिल्पी राज जाड़ा लगता, बस कर पगली, झगड़ा, दो घूंट, बबुआ के खुश कर दा जैसे गानों में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed