फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ सामाजिक कुरीतियों पर उठेंगे सवाल

Tue, 19 Apr 2022 11:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 19 Apr 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Trailer release of Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar
जयेशभाई जोरदार ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलो-दिमाग में अलग छवि बनाने वाले अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाई है। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता के किरदार में हैं, जो कि गांव के सरपंच बने हैं। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी दिनों के इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया है।



 
Trailer release of Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत गांव में सरपंच के सामने एक बच्ची की गुहार से होती है। वह कहती है कि स्कूल के सामने लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं...तो आप शराब बंद कर दो। इसपर बोमन ईरानी का जवाब आपको सिर पकड़ने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में रणवीर सिंह एक बच्ची के पिता बने हैं। वह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। दूसरी बार में लड़का होगा या लड़की ये जानने के लिए लिंग परीक्षण करवाया जाता है। पूरी फिल्म इसी पर आधारित है।

Trailer release of Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar
जयेशभाई जोरदार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। ऐसे में माना जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर है, इसलिए इसमें बोमन ईरानी भी गुजराती किरदार में हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी ये पहली डेब्यू फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trailer release of Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta

जयेशभाई जोरदार के जरिए रणवीर सिंह एक बार फिर कॉमेडी के जरिए फैंस को गुदगुदाने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आ रही हैं। बीते सोमवार को रणवीर सिंह ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें रणवीर के हाथ में एक अजन्मा बच्चा दिखाई दे रहा था। अब धांसू ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Trailer release of Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' चार्ली चैपलिन की फिल्मों की तरह है, जिसमें सामाजिक मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। रणवीर सिंह ने कहा, 'ये फिल्म एक संदेश देगी। उन्होंने कहा- जीवन में हमने अपने स्कूल के दिनों में कन्या भ्रूण हत्या के गंभीर मुद्दे के बारे में सुना था और तब लगा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है हालांकि यह अभी भी समाज में होता है। रणवीर ने कहा-  ये सामाजिक बीमारियां हैं जो अभी भी प्रचलित हैं। जब रणवीर से संवाददाताओं ने पूछा कि भविष्य में वह क्या पसंद करेंगे लड़का या लड़की। तब 36 वर्षीय अभिनेता ने कहा- ये मेरी पसंद नहीं है ये भगवान की मर्जी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed