{"_id":"5f5c61cedc749f42da443240","slug":"shiv-sena-slams-kangana-ranaut-without-taking-her-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत का नाम लिए बिना 'सामना' से शिवसेना ने साधा निशाना, कहा- 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत का नाम लिए बिना 'सामना' से शिवसेना ने साधा निशाना, कहा- 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत और शिवसेना का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। कंगना के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई के बाद अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया के जरिए शिवसेना पर निशाना साध रही हैं। वहीं शिवसेना भी अपने मुखपत्र 'सामना' में कंगना पर हमला जारी रखे हुए है। एक बार फिर से 'सामना' के संपादकीय में बिना नाम लिए कंगना पर पलटवार किया गया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए कहा कि 'मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर नहीं है। जिन लोगों ने यह विवाद पैदा किया है उन्हें मुबारक। मुंबई अक्सर विवादों में रहती है इन सबके बावजूद यह प्रतिष्ठित है।' शिवसेना ने आगे कहा कि ''मुंबई में बॉलीवुड के नाम का 'तंबू' गड़ा और यह उद्योग के रूप में फैला। हर भाषा के कलाकार आज यहां काम कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग पहले यहां फुटपाथ तक पर रहते हैं। उनमें से कइयों की किस्मत चमक जाती है उसके बाद वो मुंबई के जुहू, मालाबार हिल और पाली हिल जैसे क्षेत्रों में महल खड़ा करते हैं।' बता दें कि कंगना का ऑफिस पाली हिल क्षेत्र में ही स्थित है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
शिवसेना ने आगे कहा कि 'मुंबई में कोई भी आए और यहां अपनी प्रतिभा आजमाए। आज फिल्म उद्योग लाखों लोगों को रोजी रोटी दे रहा है। मधुबाला, मीना कुमारी, दिलीप कुमार और संजय खान जैसे दिग्गज मुस्लिम कलाकारों ने अपना नाम हिंदू रखा क्योंकि तब तक धर्म घुसा नहीं था। सभी अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।' अपने मुखपत्र में शिवसेना ने माना कि फिल्म उद्योग में परिवारवाद है लेकिन यहां वही टिक पाता है जिसमें टैलेंट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram: kanganaranaut
पत्र में पार्टी ने आगे लिखा कि 'फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि माना। मुंबई को बनाने में उनका अहम योगदान है। पानी में रहकर उन्होंने मगरमच्छ से बैर नहीं किया। खुद कांच के घर में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका जिन्होंने फेंका उन्हें मुंबई का श्रॉप लगा। मुंबई को कम आंकना मतलब खुद के लिए गड्ढा खोदना ही है।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
बता दें कि नौ सितंबर को बीएमसी ने कंगना रणौत के दफ्तर में कथित अवैध हिस्से को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।