Shiv Shakti: शक्ति के पुनर्जन्म से तारकासुर की हवा खराब, पार्वती और गंगा के चरित्र में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव की महिमा पर बना धारावाहिक ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ में प्रेम, कर्तव्य और बलिदान की दिव्य कहानी दिखाई जा रही है। इस धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका राम यशवर्धन और देवी शक्ति के रूप में सुभा राजपूत के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आने वाले एपिसोड में अब सती का पुनर्जन्म होगा जिसमें पार्वती की भूमिका में भी सुभा राजपूत ही नजर आएगी। जैसे-जैसे शो की कहानी आगे बढ़ती है, अब इसमें सुभा राजपूत के पार्वती की भूमिका का विस्तार होगा।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारकासुर भगवान ब्रह्मा की तपस्या करता है। उसके समर्पण भाव से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा उसके सामने प्रकट होकर वरदान मांगने को कहते हैं। तारकासुर वरदान मांगता है कि केवल भगवान शिव का पुत्र ही उसे मार सकता है। दूसरी ओर आदिशक्ति देवताओं से कहती हैं कि वह हिमावन और मैनावती से जन्म लेगी। ध्यान में लीन भगवान शिव को आभास होता है कि शक्ति का पुनर्जन्म होने वाला है। अपनी मृत्यु से भयभीत तारकासुर सभी नवजात शिशुओं को मारने का आदेश देता है।
इन जटिल बाधाओं के बावजूद पार्वती वयस्क हो गई है और प्रेम, कर्तव्य और बलिदान की अपनी शाश्वत यात्रा पर निकल पड़ती है। पार्वती के जन्म से ब्रह्मांड में ऊर्जा का संतुलन कैसे बनेगा? वही अब इस शो में गंगा का भी अवतार देखने को मिलेगा। इस सीरियल में गंगा की भूमिका अभिनेत्री प्राची बंसल निभा रही हैं। इसकी वर्तमान कहानी में तारकासुर, इंद्र और देवताओं को परास्त करने और स्वर्ग लोक पर अपना अधिकार हासिल करने के लिए शक्ति प्राप्त करने के लिए तपस्या कर रहा है। अंशुमान के पोते भागीरथ ने कठोर तपस्या करके ब्रह्मा और शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मा ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने की अनुमति दी, जबकि शिव ने अपनी विशाल जटाओं में उन्हें धारण किया ताकि वह अपनी शक्ति से पृथ्वी को खंडित न कर दे।
गंगा की भूमिका निभा रही प्राची बंसल कहती हैं, ‘पवित्र गंगा के किरदार को निभाना अत्यंत सम्मान की बात है। जैसे उनके जल ने अनगिनत आत्माओं को पवित्र किया है, वैसे ही वह अब मेरी जीवन यात्रा का हिस्सा बन गई हैं। यह भूमिका केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि मेरे लिए बड़ा उत्तरदायित्व भी है। एक अभिनेत्री के रूप में यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’