लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर उनके फैंस परेशान हैं इस बीच उनके परिवार के सदस्य लगातार अपडेट दे रहे हैं और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इस बीच मशहूर लेखिका शोभा डे ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया है।
लता मंगेशकर को लेकर फैली कई अफवाहें, परिवार के बाद अब इस सेलिब्रिटी ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभा डे ने लिखा- 'अभी परिवार के सदस्यों से बात की। ईश्वर की कृपा से, हमारी कीमती स्वर कोकिला ठीक हैं।' इस ट्वीट से पहले शोभा डे ने लता मंगेशकर को टैग करते हुए पूछा था कि 'मुझे बताइए यह सच नहीं है। क्या भारत ने कोकिला को खो दिया?' पहले ट्वीट के करीब एक घंटे बाद उन्होंने लता मंगेशकर के परिवार से बात करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
Just spoke to the family . By God's grace, our precious nightingale is fine.@mangeshkarlata Tell me it isn't true. Has India lost its nightingale?@mangeshkarlata
90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है।
लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है। लता मंगेशकर की टीम ने लिखा- 'उनकी तबीयत पहले से ठीक है, लोगों से अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं। आइए हम उनकी लंबी उम्र की दुआएं करें।'
आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में अबराम सहित पहुंचे ये स्टार किड्स, शाहरुख-सोनाली ने भी बांधा समां