{"_id":"5719d2dc4f1c1bcf4f8b51a7","slug":"shocking-hrithik-roshan-and-kangana-ranauts-email-conversations-leaked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक को बोली थीं 'आईलवयू जान'!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक को बोली थीं 'आईलवयू जान'!
Fri, 22 Apr 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
रितिक रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रितिक रोशन की तरफ से कंगना रनौत के जिन विवादित ईमेलों के बारे में कहा जा रहा था, वे लीक हो गए हैं। ये वाकई काफी विवादित हैं। उधर, इन ईमेलों को लीक होने पर कंगना के वकील रिजवान का कहना है कि इन्हें जानबूझ कर लीक कराया गया है। अहम बात यह कि ईमेल में जबरन कंगना का नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने रितिक को कोई ऐसा-वैसा ईमेल नहीं किया है। वकील के मुताबिक रितिक इन मनगढ़ंत ट्वीट को उजागर करने में काफी बेकरार नजर आ रही हैं। वह इस पर पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और लीक करने वाले को पूरी सजा दिला कर रहेंगे। आगे की स्लाइड में जानिए, आखिर इन ईमेल में क्या है।
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
2 of 10
रितिक रोशन और कंगना
असल में रितिक-कंगना का विवाद बढ़ने के बाद रितिक रोशन के वकील दीपेश मेहता ने मुंबई पुलिस के साइबर विभाग को सबूत के तौर पर कंगना के 40 ईमेल की कॉपी उपलब्ध करा दी है। बताया जा रहा है कि अब यही ईमेल लीक हो गए हैं। इनमें ऐसी-ऐसी बातें लिखी हुई हैं, जिन्हें जानकर बॉलीवुड में दिलचस्पी न रखने वालों को भी हैरान करेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम पर इन ईमेल के बारे में विस्तार से छपा है। उसका हिन्दी रूंपांतर यहां किया गया है। एक ईमेल में कंगना ने रितिक को लिखा है, 'किसी दिन तुम कहोगे की तुम मुझे नहीं चाहते, मैं क्या यह दर्दनाक सच मैं बर्दाश्त कर पाऊंगी। मैं उससे कैसे उबर पाऊंगी'। इतना ही नहीं आगे कई बातें हैं।
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
3 of 10
रितिक रोशन और कंगना
रितिक के वकील दीपेश के मुताबिक ये सभी ईमेल रितिक के असली ईमेल अकाउंट पर भेजे गए हैं। भेजने वाली कंगना रनौत हैं। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक 17 अगस्त, 2014 को कंगना की ओर से रितिक को यह लिख कर भेजा गया, 'मैं पिछले कुछ दिनों में हो रही चीजों को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, क्या हमारे बीच प्यार है या महज आकर्षण। क्या तुम मुझसे प्यार करते हो, या मैं किसी बनावटी इंसान से बात कर रही हूं। क्या तुम सच में हो, मेरा उस दिन क्या होगा, जिस तुम ये कह दोगे कि मुझे जानते तक नहीं, मुझसे प्यार नहीं करते। मैं उस दर्द से कैसे उबर पाऊंगी।' इसके बाद का ईमेल और भी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
4 of 10
रितिक रोशन
इसके बाद 28 अगस्त और उसके कुछ दिनों बाद दो ईमेल आए। इनमें लिखा गया 'तुम्हारा नया गाना बहुत अच्छा है। मैं इसे कई बार देख रही हूं। उम्मीद करती हूं मेरी पिछली बातों का तुम बुरा नहीं माने होगे। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, असल में मैं तब बहुत दुखी थी, समझ नहीं पा रही थी कि क्या करना चाहिए। दरअसल, मुझे एसपरजर्स सिंड्रोम की बीमारी है, उसी को लेकर बहुत तनाव में चल रही हूं। किसी दिन तुम्हें मौका लगे तो मेरे ईमेल पढ़ना और जवाब देना प्लीज। मुझे उस सिंड्रोम का पूरी तरह से शिकार हो गई हूं।' इसके बाद फिर से आया एक और ईमेल।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
5 of 10
ह्रितिक रोशन
- फोटो : getty
बात यही खत्म नहीं हुई 3 सितंबर, 2014 को कंगना की ओर से फिर से एक ईमेल आया। इसमें लिखा था, 'तुम्हारी इस कदर बेरुखी मुझे नाकाबिले बर्दाश्त है। आखिर मैं ऐसे कब तक अकेले तुम्हें ईमेल लिखती रहूंगी। तुम कोई जवाब क्यों नहीं देते।' इसके एक महीने बाद रितिक को कंगना की ओर से एक और ईमेल प्राप्त हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।