फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमेश सिप्पी को पहला 'राज कपूर पुरस्कार', कभी 'शोले' बनाने के लिए नहीं थे पैसे

Tue, 13 Feb 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
sholay director ramesh sippy first raj kapoor award
ramesh sippy

फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी को पहला 'राज कपूर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन सिनेमा' प्रदान किया जाएगा। इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा सोमवार को की गई। एसीईई द्वारा स्थापित 'राज कपूर ट्राफी' का अनावरण बुधवार को किया जाएगा।

sholay director ramesh sippy first raj kapoor award
ramesh sippy

71 साल के सिप्पी को मुंबई में एसीईई के कार्यक्रम के दो दिवसीय सम्मेलन, 'इलेवेट 2के18' में सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पद्मश्री से सम्मानित सिप्पी ने दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'बुनियाद' (1987) और 'शोले' (1975) जैसी फिल्म दी है। 'बुनियाद' भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर था।

sholay director ramesh sippy first raj kapoor award
ramesh sippy

बता दें कि, 1975 में आई फिल्म 'शोले' बनाते वक्त निर्देशक रमेश सिप्पी के पास पैसे नहीं थे। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 'शोले' उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। जिसके लिए रमेश सिप्पी को प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sholay director ramesh sippy first raj kapoor award
sholay

एक कार्यक्रम में रमेश सिप्पी ने बताया कि, 'उस समय 'शोले' बनाने के लिए मेरे पास पर्याप्त बजट नहीं था। मेरे पास कुछ विचार थे, जिसे मैंने अपने पिता से साझा किए। उनकी अंतिम फिल्म 'सीता और गीता' थी, जिसे बनाने में 40 लाख रुपए लगे थे। यह बड़ी हिट रही थी। शोले बनाने में 3 करोड़ रुपये लगे थे। मैं खुशकिस्मत था कि मेरे पिता ने मेरी मदद की।'

विज्ञापन
sholay director ramesh sippy first raj kapoor award
sholay

रमेश सिप्पी ने कहा कि, 'बहुत से लोगों को शक था कि 'शोले' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करेगी। फिल्म बनाने में कुल 3 करोड़ रुपए लगे थे और स्टार कास्ट में मात्र 20 लाख रुपए लगे। उस समय बहुत से लोगों को हम पर भरोसा नहीं था।' 'शोले' में संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। यह बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी और यह भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed