फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: तब्बू और शिल्पा ने दिल खोलकर सुनाए दोस्ती के किस्से, इतना पुराना है दोनों का याराना

Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Shooting Report: Tabu and Shilpa openly narrate stories of friendship the friendship of both is so old
तब्बू और शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा में इन दिनों दोस्ती के किस्से खूब हवाओं में तैर रहे हैं। जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी हाल ही में अपना दोस्ताना बताते दिखे अमिताभ बच्चन की मेजबानी में होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर। ऐसा ही एक दोस्ताना फिल्म जगत में दो अभिनेत्रियों शिल्पा शेट्टी और तब्बू का भी रहा है। तब्बू को फिल्म इंडस्ट्री में काफी धीर गंभीर अदाकारा भले माना जाता हो लेकिन जो उनको करीब से जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि तब्बू बहुत ही बिंदास और खुले मन की अभिनेत्री हैं। तब्बू की लाइफस्टाइल बहुत सोशल हैं। और, अपने आसपास के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने की उनकी आदत की झलकियां इस बार देखने को मिली डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर - चैप्टर 4’ की शूटिंग के दौरान।

Shooting Report: Tabu and Shilpa openly narrate stories of friendship the friendship of both is so old
तब्बू और शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर - चैप्टर 4’ के रविवार के एपिसोड की शूटिंग के दौरान पूरा स्टूडियो पूरे समय ठहाकों से गूंजता रहा। अरसे बाद अभिनेत्री तब्बू अपनी दोस्त शिल्पा शेट्टी से मिलने क्या पहुंचीं, शूटिंग पर पूरा माजरा ही बदल गया। शूटिंग के दौरान सब कुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से ही चलता दिखा लेकिन एक मौका ऐसा भी आया जब तब्बू का मन भी थिरका और तन भी। शो के प्रतिभागियों की तारीफ करते करते तब्बू का मन भी मचल उठा और उसके बाद मंच पर जो हुआ उसे देखने का आनंद तो अब सीधे रविवार को डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर - चैप्टर 4’ के प्रसारण के दौरान ही आएगा।

 

Shooting Report: Tabu and Shilpa openly narrate stories of friendship the friendship of both is so old
तब्बू और शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी और तब्बू ने एक दूसरे के साथ खूब गप्पें मारीं और दोनों कैमरा ऑन होने के बाद भी अपनी दोस्ती की ये चर्चाएं जारी रखीं। पहले की शूटिंग की कुछ तस्वीरें दिखाते हुए शिल्पा और तब्बू ने पुरानी यादें ताज़ा कीं और बताया कि कैसे वे एक दूसरे के संपर्क में पिछले 25 साल से हैं और इन वर्षों में उनकी दोस्ती कैसे आगे बढ़ी और फली-फूली। शिल्पा ने शूटिंग के दौरान बताया  कि जब कुद्रेमुख झरने पर उनकी फिल्म 'गैम्बलर' और तब्बू की फिल्म 'विजयपथ' की शूटिंग चल रही थी, तभी से वह और तब्बू दोस्त बन गए। इस दौरान शिल्पा ने तब्बू से शैम्पू की एक बोतल भी उधार मांगी थी। शिल्पा शेट्टी को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि ये शूटिंग जंगल में होगी औऱ वहां उनके पास दैनिक जरूरत की चीजें भी उपलब्ध नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting Report: Tabu and Shilpa openly narrate stories of friendship the friendship of both is so old
तब्बू और शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन कहानियों के धागे बुनते हुए तब्बू ने आगे 'तरकीब' के सेट पर अपनी दोस्ती को लेकर एक और कहानी बताई, जिसे पचमढ़ी की पहाड़ियों पर शूट किया जा रहा था। तब्बू ने कहा, "हम दोनों एक-दूसरे के साथ खाने का मुकाबला करते थे और एक के बाद एक गुलाब जामुन और खीर के कटोरे उड़ा देते थे।" शूटिंग खत्म होने के बाद तब्बू को कहीं परफॉर्म करने जाना था, लेकिन इतना खाने के बाद वह अपने कपड़ों में फिट नहीं हो सकीं। तब्बू ने कहा, "मुझे उस समय सही तरीके से परफॉर्म करना था, लेकिन मुझे कुछ भी सूट नहीं कर रहा था क्योंकि मैंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ा लिया था।" तब तब्बू ने खुलासा किया कि वह खाने के बाद सो जाती थीं जबकि मिलिंद सोमन और शिल्पा शेट्टी घंटों तक एक्सरसाइज़ करते थे।

विज्ञापन
Shooting Report: Tabu and Shilpa openly narrate stories of friendship the friendship of both is so old
तब्बू और शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा कि सेट पर उन तीनों को यानी उन्हें, मिलिंद सोमन और तब्बू को थ्री मस्कीटियर्स कहा जाता था। शिल्पा ने तब्बू के लिए कहा, "तो मेरे लिए ये टिम्पू थी और अभी भी टिम्पू ही है।" उन्होंने खुद को 'सिली पू' बताया और मिलिंद सोमन की ओर इशारा करते हुए उन्हें 'मिन्दु' कहा। तब्बू ने शिल्पा शेट्टी के बारे में कहा, "ये शुरू से बड़े साफ दिल की रही हैं और कमाल की इंसान हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed