{"_id":"5c8b1f39bdec2214374a6f4b","slug":"shraddha-kapoor-drop-out-saina-nehwal-biopic-now-parineeti-chopra-sign-for-lead-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साइना नेहवाल' बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही थीं श्रद्धा, 'बाहुबली' के कारण टूटा सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साइना नेहवाल' बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही थीं श्रद्धा, 'बाहुबली' के कारण टूटा सपना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी दो फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । एक प्रभास के साथ 'साहो' और दूसरी 'साइना नेहवाल की बायोपिक' । 'साहो' की शूटिंग वो पूरी कर चुकी हैं । साथ ही साथ साइना की बायोपिक के लिए भी तैयारी कर रही थीं । कई बार उन्हें साइना के साथ भी देखा गया ।
2 of 5
shraddha kapoor
साइना उन्हें बैडमिंटन खेलना सिखा रही थीं । अब श्रद्धा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है । दरअसल, श्रद्धा ने साइना की बायोपिक छोड़ दी है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि वो इसकी शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं ।
3 of 5
parineeti chopra
श्रद्धा कपूर इन दिनों 'छिछोरे', 'Street Dancer 3D' और प्रभास की फिल्म 'साहो' पर काम कर रही हैं। वहीं 'बागी 3' के लिए भी उन्हें साइन किया गया है। ऐसे में श्रद्धा ने साइना नेहवाल की बायोपिक से खुद को अलग करने का फैसला किया है। श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
परिणीति फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में बिजी हैं । ये फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके बाद उनके पास भी 'संदीप और पिंकी फरार' और 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
बयोपिक के इस दौर में दर्शकों को साइना की बायोपिक का बेसब्री से इंतजार है । इस फिल्म को लेकर श्रद्धा ने खासा तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल जैसा बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं। लेकिन अब साइना को फिर से परिणीति को ट्रेंड करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।