{"_id":"58f57d524f1c1b0b52470a5c","slug":"shraddha-kapoor-goes-katrina-kaif-s-ways-to-keep-her-affair-secret-with-farhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान से मिलने के लिए श्रद्धा ने इस हीरोइन को बनाया मोहरा, चली ये चाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान से मिलने के लिए श्रद्धा ने इस हीरोइन को बनाया मोहरा, चली ये चाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों ये हीरोइन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस हीरोइन को अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए इतने पापड़ बेलने पड़ रहे हैं कि आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। हाल ही में इस हीरोइन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को जरिया बनाया। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है ?
2 of 5
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
ये हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जिनका नाम आजकल फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन श्रद्धा इस बात से दुखी हैं कि कोई उन्हें फरहान से मिलने नहीं दे रहा, खासकर मीडिया। कुछ वक्त पहले जब वो फरहान से मिलने देर रात उनके घर गईं थीं तो उनके पिता शक्ति कपूर उन्हें खींचते हुए घर वापस ले आए थे। इस खबर ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया था। हालांकि बाद में शक्ति कपूर ने इस तरह के किसी भी वाकये से इंकार कर दिया।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
लेकिन लगता है कि श्रद्धा ज्यादा दिनों तक फरहान से दूर नहीं रह पा रही हैं। तभी तो फरहान से मिलने के लिए और अपने पिता और मीडिया की नजरों से बचने के लिए श्रद्धा ने कैटरीना को जरिया बनाया। श्रद्धा ने उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जो कभी कैटरीना रणबीर से मिलने के लिए करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे श्रद्धा फरहान के घर गईं और अपने ड्राइवर से कहा कि उनकी गाड़ी को उनके घर के नीचे ही लगा कर आ जाएं। वेबसाइट के मुताबिक, श्रद्धा सुबह के करीब 2:30 बजे तक फरहान के घर ही थीं और फिर गुपचुप तरीके से निकल गईं।
विज्ञापन
5 of 5
कैटरीना कैफ
कैटरीना भी यही तरकीब अपनाती थीं। स्पॉटब्वॉय के अनुसार, रणबीर के साथ लिव-इन में रहने से पहले कैटरीना रणबीर से मिलने जाती थीं और अपनी कार वापस अपने घर के नीचे पार्क करवा देती थीं। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये जल्द ही पता चल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।