{"_id":"5bb3694a867a557f032ad90e","slug":"shraddha-kapoor-in-saina-nehwal-biopic-fans-will-seen-romantic-side-of-badminton-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिग्गज शटलर से शादी करेंगी साइना नेहवाल, बॉयोपिक में दिखेगी रोमांस की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस दिग्गज शटलर से शादी करेंगी साइना नेहवाल, बॉयोपिक में दिखेगी रोमांस की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor
बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की निजी जिंदगी कभी मीडिया की सुर्खियां नहीं बनी परंतु अब इसकी झलक उनकी बायोपिक में नजर आएगी। सूत्रों की मानें तो हैदराबाद की पी गोपीचंद एकेडमी में बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेने वाले परुपल्ली कश्यप का साइना के संग रोमांस फिल्म में दिखेगा। पीकश्यप को 2012 में अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। सानिया और कश्यप का रोमांस बैडमिंटन के गलियारों में छुपा नहीं है और इन दिनों इसकी चर्चा भी जोरों पर है। कहा जा रहा है कि आगामी दिसंबर में दोनों विवाह करने जा रहे हैं। 16 दिसंबर को होने वाली शादी लो-प्रोफाइल होगी और इसमें दोनों परिवारों के रिश्तेदार तथा खास दोस्त शामिल होंगे। 21 तारीख को रिस्पेशन होगा।
Trending Videos
पी कश्यप
- फोटो : getty
साइना-कश्यप के रोमांस का 10 बरसों का अतीत है और लंबे समय तक दोनों ने इसे सबसे छुपाए रखा। वैसे हाल के वर्षों में दोनों को साथ में कई मौकों पर देखा गया। सूत्रों के अनुसार बायोपिक के निर्देशक-लेखक अमोल गुप्ते इस प्यार की कहानी को साइन के करिअर के साथ पिरो रहे हैं क्योंकि दोनों का प्यार बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुआ और 2012 के लंदन ओलंपिक के बाद परवान चढ़ा। साइना के करिअर के उतार-चढ़ाव के दौर में पीण्कश्यप का भावनात्मक सपोर्ट भी फिल्म में दिखेगा। इसके अलावा दोनों के जीवन में मिलन और अलगाव के दृश्य भी नजर आएंगे कि कैसे दोनों दूर रह कर भी अपने करिअर पर फोकस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal
उल्लेखनीय है कि साइना और कश्यप शुरू में पी. गोपीचंद से ट्रेनिंग ले रहे थे परंतु 2014 में गोपीचंद से अलग होकर विमल कुमार से ट्रेनिंग के लिए साइना बंगलुरू चली गईं। यह उनके लिए कठिन फैसला था। निजी जिंदगी में यह दौर साइना और कश्यप दोनों के लिए मुश्किल था। वे ट्रेनिंग और खेल के बीच कभी-कभी मिलते रहे। फिलहाल साइन की बायोपिक में कश्यप का रोल किस अभिनेता को दिया गया है।
saina nehwal p kashyap
यह पर्दे में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो निर्माता फिल्म की पब्लिसिटी को पूरी तरह से साइना पर केंद्रित रखना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि साइना की बायोपिक के प्रचार के दौरान उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा बात उनके खेल और युवाओं के लिए आदर्श की तरह उभरने के रूप में हो।
विज्ञापन
shraddha kapoor
गौरतलब है कि श्रद्धा ने इस फिल्म की तैयारी के लिए महीनों तक सुबह 6 बजे जगकर प्रैक्टिस की है। अपने अभिनय को जीवंत बनाने के लिए श्रद्धा ने बैडमिंटन की बारीकियां सीखने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। श्रद्धा ने कहा इस बायोपिक की तैयारी में मैंने अब तक 40 बैडमिंटन क्लासेस ली हैं। यह बहुत मुश्किल खेल है, लेकिन मैं इसका आनंद उठा रही हूं।