'स्त्री' फिल्म की शानदार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इन दिनों टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल की बॉयोपिक की शूटिंग में व्यस्त थीं। इसी बीच श्रद्धा की बीमारी के चलते फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ गया है। दरअसल, श्रद्धा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, लेकिन जब चैकअप करवाया गया तो पता चला श्रद्धा को डेंगू है। इस वजह से इन्हें कुछ दिनों की छुट्टी पर घर भेज दिया गया हैं।
खतरनाक बीमारी का शिकार हुई श्रद्धा कपूर, बीच में ही रोकनी पड़ी साइना की बॉयोपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें साइना की बॉयोपिक में अहम किरदार निभा रही श्रद्धा 40 अलग-अलग बैंडमिनटन क्लासेस ले चुकी हैं। उन्होंने बताया की सुबह 6 बजे उठकर क्लास लेने जाती हैं। श्रद्धा ने बताया कि एक खिलाड़ी के जीवन पर फिल्म बनाना आसान काम नहीं हैं। साइना ने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि उसके मम्मी, पापा का इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा है।
दरअसल श्रद्धा के बीमार हो जाने से अभी साइना के बचपन वाले पार्ट की शूटिंग हो रही है, जिसमें एक छोटी बच्ची साइना के बचपन का रोल कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले श्रद्धा ने साइना के मां बाप से मुलाकात कर उनके जीवन की कुछ खास बातों की जानकारी ली ताकि उन्हें फिल्म में साइना के किरदार को निभाने में सहजता महसूस हो।
गौरतलब है कि अभी हॉल ही में साइना नेहवाल की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाली श्रद्धा का पहला लुक रिलीज कर दिया गया था। भूषण कुमार के प्रोडक्शन और अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। गौरतलब है कि श्रद्धा ने इस फिल्म की तैयारी के लिए काफी समय पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। किसी खिलाड़ी की जिंदगी में झांकना एक अद्भुत अनुभव होता है।
गौरतलब है कि श्रद्धा ने अपने अभिनय को जीवंत बनाने के लिए श्रद्धा ने बैडमिंटन की बारीकियां सीखने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। यह बहुत मुश्किल खेल है, लेकिन मैं इसका आनंद उठा रही हूं। साइना की कहानी बड़ी दिलचस्प है। राजकुमार राव की फिल्म स्त्री में काम कर चुकीं श्रद्धा के मुताबिक साइना चोट की शिकार हुईं लेकिन उन्होंने खेल पर से अपना फोकस कभी नहीं खोया और यही सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली चीज है।
![]()