{"_id":"5bb5f4f6867a556c8c2ede28","slug":"sonali-bendre-message-india-best-dramebaaz-contestants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क से सोनाली बेंद्रे ने भेजा ये इमोशनल वीडियो मैसेज, बोलीं- 'मैं जरूर लौटूंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क से सोनाली बेंद्रे ने भेजा ये इमोशनल वीडियो मैसेज, बोलीं- 'मैं जरूर लौटूंगी'
Thu, 04 Oct 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोनाली लगातार अपनी बीमारी के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं। भारत से जाने से पहले सोनाली 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की जज थीं। बीमारी की वजह से उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया और उनकी जगह हुमा कुरैशी ने ली। अब जब शो का फिनाले होने वाला है तो सोनाली ने कंटेस्टेंट के लिए एक इमोशनल मैसेज भेजा है।
2 of 5
sonali bendre
सोनाली ने कहा, 'आईबीडी की पूरी टीम को हैलो, मैं सभी को बहुत मिस कर रही हूं। शो में सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करते देखकर बहुत खुश हूं। शो के जज विवेक ओबेरॉय और हुमा कुरैशी सभी को ढेर सारा प्यार, काश मैं आप सबके साथ होती। सभी बच्चे मुझे प्यारे-प्यारे मैसेज भेज रहे हैं, जिन्हें पढ़कर मैं इमोशनल हो जाती हूं।'
3 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली आगे कहती हैं कि 'शो का जज बनने के लिए हुमा आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। शांतनु जब मैं लौटूंगी तो हम फिर से साथ में काम करेंगे। सभी कंटेस्टेंट को कहना चाहती हूं कि हार और जीत जिंदगी का हिस्सा है लेकिन उसे एंजॉय करते हुए आगे बढ़ते रहना है। सभी को बहुत सारा आशीर्वाद।' बता दें कि शो का फिनाले रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonali Bendre
इससे पहले अनुपम खेर ने बताया कि सोनाली किस तरह से अपनी बीमारी से लड़ रही हैं। अनुपम इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने नए शो 'न्यू एम्सटरडैम' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सोनाली बेंद्रे से मिलते हैं और उनके आसपास पॉजिटिव माहौल पैदा करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sonali and anupam
अनुपम कहते हैं, 'मैंने सोनाली से बात की और बताया कि मैं 4-5 महीने तक न्यूयॉर्क में ही रहूंगा। मैं सोनाली से कहता हूं कि मैं घर कब जाऊंगा ये मुझे पता नहीं लेकिन मैं ये जरूर चाहता हूं कि तुम जल्द से जल्द घर वापस जाओ। सोनाली एक मजबूत और निडर इंसान हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।