फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो बनने में नाकाम रहे निखिल अब बने फुलटाइम प्रोड्यूसर, नागिन फ्रेंचाइजी के लिए मिला श्रद्धा का साथ

Wed, 28 Oct 2020 06:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 28 Oct 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor will seen in naagin role in Nikhil Dwivedi film with Vishal Furia
निखिल द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कानपुर की गलियों से निकलकर हिंदी सिनेमा के हाईवे पर अपनी जगह बनाने के लिए पिछले 12 साल से दौड़ रहे अभिनेता निखिल द्विवेदी अब बड़े परदे पर नागिन नाच दिखाने वाले हैं। इस नागिन नाच में उनकी जोड़ीदार बनी हैं श्रद्धा कपूर जिनके पास फिल्म ‘साहो’, ‘छिछोरे’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ के बाद ये यह पहली बड़ी डील आई है।

Shraddha Kapoor will seen in naagin role in Nikhil Dwivedi film with Vishal Furia
श्रद्धा कपूर - फोटो : file photo

बुधवार को हुए एलान के मुताबिक निखिल द्विदी हिंदी सिनेमा में रूप बदलने वाली नागिन की कहानी फिर से दोहराने वाले हैं। अब तक ‘नागिन’ नाम से बन चुकी दो हिंदी फिल्मों में से एक में रीना रॉय और दूसरी में श्रीदेवी ने ये रूप धरा है। दोनों ही फिल्मों ने इनकी लीड नायिकाओं के डगमगाते करियर को मजबूत प्रदान की और ऐसी ही कुछ आशा अपने लड़खड़ाते करियर के लिए श्रद्धा कपूर भी इस नई ‘नागिन’ से कर रही हैं।

Shraddha Kapoor will seen in naagin role in Nikhil Dwivedi film with Vishal Furia
निखिल द्विवेदी - फोटो : instagram: nikhildwivedi25

निखिल द्विवेदी ने ये फिल्म फ्रेंचाइजी सीरीज बनाने का एलान पिछले साल नवंबर में किया था। निखिल इसके पहले हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'किल बिल' का हिंदी रीमेक बनाने का भी एलान कर चुके हैं। फिल्म प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी अपने करियर के शुरूआती दौर में कम से कम दो अंतर्राष्ट्रीय बैंकों में नौकरियां कर चुके हैं। बैंकर की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल ने वीडियोकॉन में लंबे अरसे तक काम किया और इसी दौरान कंपनी के ब्रांड अंबेसडर शाहरुख खान के संपर्क में वह आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor will seen in naagin role in Nikhil Dwivedi film with Vishal Furia
श्रद्धा कपूर - फोटो : file photo

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज निखिल की बतौर अभिनेता पहली फिल्म ‘माई नेम इज एंथनी गोंसाल्विस’ को सह निर्माता भी रही। इसके बाद निखिल ने मणिरत्नम की फिल्म में साइड रोल करने के अलाव तीन चार फिल्में और कीं। हंसल मेहता की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘स्कैम’ में भी वह दिखे हैं। निखिल चाहते तो हैं हिंदी सिनेमा में हीरो बनना लेकिन खुद को सर्कुलेशन में रखने के लिए वह प्रोड्यूसर का काम भी करते रहते हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘दबंग 3’ से भी उनका नाम सह निर्माता के तौर पर जुड़ा रहा है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor will seen in naagin role in Nikhil Dwivedi film with Vishal Furia
लपाछपी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस नागिन फ्रेंचाइजी के लिए निखिल ने मराठी फिल्मों के निर्देशक विशाल फूरिया को भी अपने साथ लिया है। विशाल ने अपने करियर में अब तक एक ही फिल्म बनाई है, जिसका नाम है ‘लपाछपी’ और ये तीन साल पहले रिलीज हुई थी। इसके बाद उनका नाम वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘बॉम्बर्स’ से भी जुड़ा रहा।

पढ़ें: निर्देशक रामासामी को मिली जान से मारने की धमकी, 'मुरलीधरन' की बायोपिक से जुड़ा है विवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed